KORBA: ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप की गतिविधियां निरंतर जारी

              • सेजेस स्कूल लाफा में शत-प्रतिशत मतदान की दिलाई गई शपथ

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युवा, पुरूष, महिलाओं द्वारा मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु रैली, दीवारों पर नारा लेखन तथा स्कूलों छात्र-छात्राओं द्वारा निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

              इसी कड़ी में जनपद पंचायत पाली के ग्राम पंचायत मुनगाडीह में ग्रामीण महिलाओं के द्वारा पोस्टर बनाकर शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश देते हुए गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। ग्राम पंचायत चैतमा के आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं के द्वारा रंगोली बनाकर मतदान के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने मतदाता जागरूकता संबंधी फ्लैक्स व पोस्टर लेकर जनजागरूकता रैली निकाली।

              इसी प्रकार ग्राम पंचायत जोरहाडबरी, पुलालीकला में ग्रामीण महिलाओं ने दीवारों पर जन-जन की पुकार है, वोट देना हमारा अधिकार है, जागरूक देश की है पहचान, हो शत-प्रतिशत मतदान, लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सब की जिम्मेदारी आदि मतदाता जागरूकता संबंधी नारे का दीवारों पर लेखन करके मतदान के माध्यम से सशक्त लोकतंत्र बनाने का संदेश दिया। ग्राम पंचायत लाफा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री गोपाल प्रसाद के द्वारा छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को आगामी लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई।


                              Hot this week

                              KORBA : रेडियोग्राफर पद पर नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति एवं अनंतिम मेरिट सूची जारी

                              कोरबा (BCC NEWS 24): कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

                              KORBA : जिला दण्डाधिकारी ने चंदन गोड़ को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

                              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल...

                              रायपुर : दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

                              समाज कल्याण विभाग द्वारा आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरूकंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल,...

                              रायपुर : पीएम पोषण शक्ति योजना – मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश

                              सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम...

                              Related Articles

                              Popular Categories