CG : शादी का झांसा देकर 2 साल तक बनाए शारीरिक संबंध, बाद में शादी से मुकरा, तो युवती ने थाने में कराई FIR; आरोपी गिरफ्तार

        पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक

        सरगुजा: अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवक ने दो साल तक युवती को अपने साथ रखकर उसका दैहिक शोषण किया। युवक शादी से मुकर गया, तो युवती ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

        युवती ने बताया कि, उसकी पहचान साल 2022 में नमनाकला निवासी श्रीप्रसाद गिरी उर्फ शिवा से हुई थी। जान पहचान के बाद आरोपी शिवा ने युवती को शादी का झांसा दिया। सितंबर 2022 और जून 2023 में अपने किराए के रूम में रखकर रेप किया। अब वो शादी करने से इंकार कर रहा है।

        पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिवा (46) सूरजपुर के बिश्रामपुर का रहने वाला है। अभी वो नमनाकला अंबिकापुर में रह रहा है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

                विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों...

                KORBA : मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

                कोरबा (BCC NEWS 24): मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक...

                Related Articles

                Popular Categories