BILASPUR : अधेड़ को मारकर झाड़ियों के बीच गड्‌ढे में फेंकी लाश, शरीर पर मिले जख्मों के निशान, पर्स से मिला मोबाइल नंबर

        BILASPUR: बिलासपुर में अरपा नदी के किनारे झाड़ियों के बीच गड्‌ढे में अधेड़ की लाश मिली है। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के मानिकपुर की है।

        रविवार की सुबह तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि गड्ढे में अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

        शव को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना।

        शव को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना।

        शरीर पर मिले जख्मों के निशान, हत्या की आशंका

        जांच के दौरान मृतक के शरीर पर जख्मों के निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने की आशंका है। मरने वाले की उम्र 45 से 50 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने पहचान के लिए उसकी तस्वीर आसपास के थानों में भेजी है। साथ ही गुम इंसानों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

        पर्स और मोबाइल नंबर से पहचान करने की कोशिश

        पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई की, तब पता चला कि पास ही एक पर्स पड़ा था। हालांकि, उसमें मृतक की पहचान करने के लिए कुछ नहीं मिला। वहीं पर कागज में मोबाइल नंबर भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।



                Hot this week

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                KORBA : मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

                कोरबा (BCC NEWS 24): मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक...

                Related Articles

                Popular Categories