Friday, February 20, 2026

              कोरबा : पति बोला- दूसरे मर्दों के साथ घूमती थी, इसलिए मार डाला, पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, कहा- पाप का अंत हुआ; कोई पश्चाताप नहीं

              KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक सनकी पति ने चरित्र संदेह लेकर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ने कहा कि दूसरे मर्दों के साथ घूमती थी, इसलिए मार डाला। मुझे कोई पश्चाताप नहीं है, पाप का अंत किया हूं। पूरा मामला दीपका थाना क्षेत्र के झाबर के राजीव नगर बस्ती का है।

              मिली जानकारी के मुताबिक फुलसाय (50) अपनी पत्नी ग्लोरिया बाई (48) की रविवार शाम 4 बजे हत्या की है। फूलसाय शराब के नशे में घर आया और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ कुदारी से हमला कर दिया। पत्नी जब चीख-पुकार मचाई तो वह भाग निकला। आसपास के लोग एकत्रित हुए और इसकी सूचना डायल 112 को दी।

              महिला को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया।

              महिला को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया।

              कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी मां

              मृतिका के बेटे अर्पित ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई पास के मैदान में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया हुआ था, जब उसे सूचना मिली तब मौके पर पहुंचा। इस दौरान उसकी मां कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी।

              ग्लोरिया बाई की हत्या।

              ग्लोरिया बाई की हत्या।

              एंबुलेंस के माध्यम से दीपका अस्पताल लाया गया

              बेटे ने बताया कि एंबुलेंस के माध्यम से दीपका अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी युवराज तिवारी मौके पर पहुंचे, जहां वारदात की जानकारी ली।

              थाने में जाकर परिजनों ने हत्या की जानकारी दी।

              थाने में जाकर परिजनों ने हत्या की जानकारी दी।

              एक क्वार्टर शराब पिया और मौत के घाट उतार दिया

              आरोपी फुलसाय ने बताया कि उसकी पत्नी चरित्रहीन थी, वह इससे पहले भी कई मर्दों के साथ घूमते हुए पाई गई थी। इसकी शिकायत दीपिका थाने में भी की थी, उसके बाद भी वह अपने हरकतों से बाज नहीं आ रही थी, इसलिए उसने एक क्वार्टर शराब पिया और मौत के घाट उतार दिया।

              इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम करता है आरोपी

              बता दें कि आरोपी कोरबा निवासी है, जो आईटीआई होल्डर है। दीपका की निजी कम्पनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम करता है। किराए के मकान पर पिछले कई साल से निवासरत है। आरोपी के 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। 18 साल के अर्पित और आयुष और छोटी बहन साथ रहती है। वहीं बड़ी बहन बिलासपुर में काम करती है।

              आरोपी पति फूलसाय भगत

              आरोपी पति फूलसाय भगत

              कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

              दीपका पुलिस ने बताया कि आरोपी को राजीव नगर बस्ती से पकड़ा गया है। पूछताछ में हत्या करने की बात कही है। आरोपी पति को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : गोपालपुर पुनर्वास गांव की बर्षो से जर्जर सड़कों का होगा जीर्णोंद्धार व डामरीकरण

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                              Related Articles

                              Popular Categories