KORBA: प्रेक्षक ने डाक मतपत्र मतदान सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण

        कोरबा (BCC NEWS 24): सामान्य प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान कोरबा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सामान्य निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के मतदान हेतु बनाए गए सुविधा केंद्र का निरीक्षण कर डाक मतपत्र द्वारा किए जा रहे मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया। प्रेक्षक श्री मीणा ने मतदान कार्य में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप मतदान पूर्ण कराने की बात कही।

        साथ ही डाक मतपत्र द्वारा मतदान के संबंध में दूसरे जिलों में भी सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए। जिससे अन्य जिलों में पदस्थ कोरबा संसदीय क्षेत्र के रहने वाले अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित तिथि तक डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संबित मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री गौतम सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



                Hot this week

                रायपुर: ’सेवा मेरा योगदान’ में श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों के योगदान का हुआ सम्मान’

                ’सारागांव में जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने किया श्रमदान, सार्वजनिक...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव

                विधेयक के प्रारंभिक प्रारूप पर नागरिकों और संस्थाओं को...

                रायपुर : बस्तर की माटी से निकली नई उम्मीद

                किसान की बेटी मनीषा बनेगी डॉक्टर, नीट में पाई...

                Related Articles

                Popular Categories