Chhattisgarh : फर्जी मार्कशीट से BSP में नौकरी करने वाला गिरफ्तार, भाई की शिकायत पर हुई जांच, 30 साल से भिलाई स्टील प्लांट में कर रहा था जॉब

              भिलाई: दुर्ग पुलिस ने 30 साल से भिलाई स्टील प्लांट में फर्जी मार्कशीट के आधार पर नौकरी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने BSP में नौकरी पाने के लिए फर्जी अंकसूची के साथ साथ फर्जी अनुकंपा नियुक्ति का दस्तावेज तैयार किया और नौकरी पा ली।

              भट्ठी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फर्जी दस्तावेज तैयार कर भिलाई इस्पात संयंत्र में नौकरी करने वाले नटवरलाल की पहचान किशन लाल (59 वर्ष) के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 420,467, 468, 471 के तहत अपराध दर्ज किया है।

              फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी करने वाला आरोपी किशन लाल टंडन

              फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी करने वाला आरोपी किशन लाल टंडन

              SP कार्यालय में की थी शिकायत

              भट्ठी टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि गुंडरदेही बालोद निवासी मंथीर राम टंडन ने पिछले साल SP कार्यालय में शिकायत की थी कि उसके पिता लैनू राम टंडन BSP के कोक ओवन विभाग में सीनियर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे।

              वर्ष 1990 पिता मेडिकल अनफिट हो गए। इसके चलते छोटे भाई किशन लाल ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। उस दौरान उसने 10वीं पास का सार्टिफिकेट लगाया था, जबकि उनका भाई 10वीं की परीक्षा में फेल हो गया।

              मार्कशीट और अनुकंपा नियुक्ति के दस्तावेज तैयार किए

              BSP में नौकरी पाने के लिए किशन ने फर्जी 10वीं पास की मार्कशीट और अनुकंपा नियुक्ति के दस्तावेज तैयार किए। इसके आधार पर उसने BSP में नियमित कर्मचारी के रूप में एमएम सिविल मेंटनेंस डिपार्टमेंट सेक्टर 9 में अटेंडेंट सिविल के पद पर नियुक्ति पा ली।

              जांच में सामने आई पूरी सच्चाई

              टीआई रंगारी ने बताया कि शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई। BSP से दस्तावेज मांगे गए तो पता चला कि किशन लाल ने वर्ष 1993 में एनएमआर की श्रेणी में अनुकंपा नियुक्ति के समय जो दस्तावेज अपनी शैक्षणिक योग्यता के संबंध में जमा किया था। वह फर्जी दस्तावेज थे।

              इस आधार पर भट्ठी पुलिस ने आरोपी किशन लाल निवासी ग्राम-पुरई उतई निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहे है तेजी से निर्माण कार्य

                              रायपुर (BCC NEWS 24): नक्सलमुक्त आबूझमाड़ क्षेत्र में अब...

                              रायपुर : विशेषज्ञों के मार्गदर्शन एवं नियमित टेस्ट सिरीज से मिली सफलता

                              ‘हमर लक्ष्य’ अभियान ने लाया रंग जेईई एडवांस के लिए...

                              Related Articles

                              Popular Categories