KORBA: पाली-तानाखार विधानसभा के अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं को 02 मई को कराया जाएगा मतदान

              कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 अंतर्गत 28 अप्रैल को विधानसभा क्रमांक 22 कटघोरा एवं 23 पाली-तानाखार में होम वोटिंग कराया गया था। जिसमें विधानसभा क्रमांक 23 पाली-तानाखार क्षेत्र में रूट क्रमांक 01 के दो मतदाता अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित मतदाताओं का द्वितीय चरण का होम वोटिंग 02 मई को कराया जाएगा। मतदान दल चिन्हांकित मतदाताओं के घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराएंगे। मतदाता का परिचय पत्र एपिक कार्ड या अन्य वैकल्पिक दस्तावेज के द्वारा पहचान सुनिश्चित कर मतदाता को मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी। मतदाता अपने पसंद के अभ्यर्थी के सामने निशान लगाकर मतदान करेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन

                              हरि ठाकुर स्मारक संस्थान के सहयोग से स्वर्गीय आशीष...

                              कोरबा स्थित मेडिकल दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

                              कोरबा (BCC NEWS 24): राज्य नियंत्रक खाद्य एवं औषधि...

                              KORBA : सेवा सेतु केंद्र बने आमजन और शासन के बीच भरोसे का सेतु

                              धुनेश्वर कंवर को सहजता से मिले जाति, निवास एवं...

                              रायपुर : बड़े गौरी तालाब के कार्यों के लिए 3.69 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories