Chhattisgarh : रेत-चूना पत्थर का अवैध परिवहन, 12 वाहन जब्त, अवैध रूप से उत्खनन भी कर रहे थे; खनिज विभाग की टीम ने की कार्रवाई

              बस्तर: जिले में रेत, मुरुम और चुना पत्थर का अवैध रूप से परिवहन और उत्खनन करने वाले 12 वाहनों को खनिज विभाग ने जब्त किया है। इसमें हाइवा से लेकर ट्रैक्टर वाहनें शामिल हैं। खनिज विभाग की टीम ने अचानक दबिश देकर कार्रवाई की है।

              दरअसल, जिला प्रशासन को अवैध उत्खनन और परिवहन की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसी शिकायत के बाद कलेक्टर विजय दयाराम के. ने खनिज विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने निर्देश दिए थे। जिसके बाद खनिज विभाग के अफसरों ने अलग-अलग टीम बनाई और टीम को अलग-अलग लोकेशन पर कार्रवाई करने भेजा गया।

              आधी रात प्रशासन ने दबिश देकर पकड़ा है।

              आधी रात प्रशासन ने दबिश देकर पकड़ा है।

              1 मई को टीम ने बस्तर जिले के अंतर्गत फरसगुड़ा, पंडरीपानी, तारापुर, नियानार, पल्ली, बालेंगा, बस्तर और भानपुरी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। जिसमें खनिजों के अवैध परिवहन और उत्खनन कर रहे 12 वाहनों को पकड़ा गया। वाहनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

              इस टीम ने बताया इन वाहनों के माध्यम से रेत, चूना पत्थर, मुरुम, मिट्टी ईंट का परिवहन किया जा रहा था। प्रशासन ने आज इसकी जानकारी मीडिया को दी है।


                              Hot this week

                              KORBA : मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल को

                              जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे...

                              KORBA : व्हीलचेयर मिलने से खिला कृश का चेहरा, परिवार में लौटी खुशियाँ

                              कोरबा (BCC NEWS 24): कृश ग्राम सरईसिंगार हरदी बाजार,...

                              Related Articles

                              Popular Categories