Weather Update : छत्तीसगढ़ के कांकेर-राजनांदगांव समेत 4 जिलों में लू का अलर्ट, 2-3 डिग्री बढ़ सकता है तापमान, 10 जिलों में 40 डिग्री पार; रायगढ़ में पारा सबसे ऊपर

        रायपुर: छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में रायगढ़, जांजगीर, राजनांदगांव और कांकेर जिले में लू (हीट वेव) का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले 4 दिन में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया है।

        गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रायगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री बलरामपुर में रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के के 10 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर है।

        छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

        छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

        3-4 दिन हीट वेव के आसार

        मई में मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान 43 से 44 डिग्री तक जाने का ट्रेंड है। इस महीने तापमान इतना ही रहने का अनुमान है। हीट वेव यानी लू के दिन भी तीन से चार दिन ही रहेंगे। वो भी केवल मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में। रायपुर में भी लू चलने के आसार हैं, लेकिन इसके दिन और कम हो सकते हैं।

        5 मई से राज्य में सिस्टम सक्रिय

        5 मई से राज्य में सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 5 और 6 मई को सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश-बौछारें पड़ सकती हैं। इससे तापमान में कमी आएगी, लेकिन सिस्टम का असर ज्यादा समय नहीं रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बादल छंटते ही तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

        24 घंटे में 1 डिग्री गिरा पारा

        सोमवार से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में तेज गर्मी पड़ रही है। बुधवार को रायपुर में पारा 42 के पार था, जबकि रायगढ़ में 44 के करीब था। रायपुर में गुरुवार को तापमान करीब 1 डिग्री गिरकर 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में ​दूसरे दिन भी सर्वाधिक तापमान रायगढ़ में 43 रहा। रायपुर में आज दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और रात का पारा 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

        कब चलती है हीट वेव

        मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब चलती है जब मैदानी इलाकों में टेंपरेचर 40 डिग्री, समुद्र तट के इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री हो जाए। सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने पर हीट वेव और 6.4 डिग्री का इजाफा होने पर सीवियर हीट वेव चलती है।

        शहरों का अधिकतम तापमान

        शहरअधिकतम तापमान
        रायपुर41.4 डिग्री
        रायपुर (माना)40.5 डिग्री
        बिलासपुर40.4 डिग्री
        अंबिकापुर37.8 डिग्री
        पेंड्रा37.8 डिग्री
        जगदलपुर39.4 डिग्री
        राजनांदगांव42 डिग्री
        दुर्ग42.4


                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के शिविरों में नागरिकों को मिला योजनाओं का लाभ

                बलरामपुर और बेलकोना में आवेदनों का निराकरण, आवास अनुज्ञा...

                रायपुर : एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन एवं सफाई मित्रों का सम्मान

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                ​रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज

                बलरामपुर में मेघों की मेहरबानी​रायपुर (BCC NEWS 24): राजस्व...

                Related Articles

                Popular Categories