छत्तीसगढ़ : BSF जवानों से भरी बस पेड़ से टकराई, 17 घायल, 4 जवानों की हालत गंभीर, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर; चुनाव ड्यूटी के दौरान हादसा

        RAIGARH : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शुक्रवार दोपहर BSF जवानों से भरी तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में 17 जवान घायल हुई हैं, इनमें 4 की हालत गंभीर है। उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि जवान चुनाव ड्यूटी के लिए निकले थे।

        हादसा धरमजयगढ़ क्षेत्र के चाल्हा गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 32 जवान सवार थे। ये लोग छुही पहाड़ से मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे। इस दौरान बस का ब्रेक फेल हो गया और वो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

        चाल्हा गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है।

        चाल्हा गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है।

        घायल अन्य जवानों को धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

        घायल अन्य जवानों को धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

        जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे SDM

        घटना की जानकारी लगते ही धरमजयगढ़ एसडीएम दिगेश पटेल और धर्मजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी अस्पताल पहुंचे। जवानों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। सभी का इलाज धरमजयगढ़ अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

        इसी बस में BSF के 32 जवान सवार थे।

        इसी बस में BSF के 32 जवान सवार थे।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : 07 अक्टूबर को नगर में निकलेगी भव्य सेवा ज्योति यात्रा

                केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने अधिकारियों एवं नागरिकों के...

                रायपुर : बस्तर में पहली बार संभाग स्तरीय टाइगर प्रोटेक्शन कार्यशाला का आयोजन

                वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वन कर्मियों...

                Related Articles

                Popular Categories