Friday, February 20, 2026

              कोरबा : करंट लगने से लाइनमैन की मौत, काम करते वक्त अचानक वायर में प्रवाहित हुई बिजली, SECL कर्मचारी के बदले कर रहा था काम

              कोरबा: जिले के गजरा चौक के रहने वाले लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद उसका साथी मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइनमैन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला बांकीमोगरा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, बांकीमोगरा के रहने वाले ज्वाला प्रसाद खूंटे (31) एसईसीएल के विभागीय किसी कर्मचारी के बदले में लाइनमैन का काम करता था। इसके एवज में उसे 12 हजार रुपए मिलते थे। सुबह 11 बजे घर के पास क्वार्टर में लाइन बनाने वो अपने एक सहयोगी गुड्डू के साथ गया हुआ था। अचानक बिजली के वायर में करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आकर घटनास्थल पर ही लाइनमैन की मौत हो गई।

              कोरबा जिले के गजरा चौक के रहने वाले लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई।

              कोरबा जिले के गजरा चौक के रहने वाले लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई।

              वहीं उसके साथ आया साथी वहां से भाग गया। आसपास के लोग ही लाइनमैन को बाकीमोंगरा के एसईसीएल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इधर घटना से पुलिस और एसईसीएल के अधिकारी सकते में आ गए। पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि युवक कब से काम कर रहा था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पीएम विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बने बलराम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): पारंपरिक टेलरिंग व्यवसाय से जुड़े...

                              रायपुर : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुंगेली जिले में अवैध मदिरा...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर

                              सिलाई कार्य से प्रतिमाह 3 हजार रुपए की आयरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories