Friday, February 20, 2026

              CG : गुंडा बनने की तलब ने युवक को पहुंचाया जेल, धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा रहा था, पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा

              JAGDALPUR: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 18 साल के एक युवक को गुंडा बनने का नशा इस कदर चढ़ा की वह भरे बाजार धारदार हथियार लेकर पहुंच गया। लोगों को हथियार दिखाकर डराने-धमकाने लगा। इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंचे पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम रोनित माहरा है, जो जगदलपुर के कुम्हारपारा का रहने वाला है। इसकी हरकतों से लोग पिछले कुछ दिनों से परेशान थे। वहीं शुक्रवार को भी यह हाथ में हथियार पकड़ा और बाजार में घूम-घूम कर लोगों को डराने-धमकाने लगा। वहां मौजूद कुछ लोग इसकी हरकत से परेशान हो गए और बोधघाट पुलिस को इसकी जानकारी दी।

              पुलिस ने डराते-धमकाते रंगेहाथ पकड़ा

              सूचना के कुछ देर बाद बोधघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लोगों को हथियार से डराते-धमकाते रंगेहाथ पकड़ लिया। थाना प्रभारी लीलाधर राठी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस तरह के करतूत करने वालों का और शहर में शांति व्यवस्था खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बदमाशों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : पीएम विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बने बलराम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): पारंपरिक टेलरिंग व्यवसाय से जुड़े...

                              रायपुर : गरियाबंद में एफएसटीपी प्लांट का शुभारंभ

                              पर्यावरण संरक्षण एवं वैज्ञानिक स्वच्छता प्रबंधन की दिशा में...

                              रायपुर : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुंगेली जिले में अवैध मदिरा...

                              Related Articles

                              Popular Categories