छत्तीसगढ़ : कीटनाशक पिलाकर रस्सी से घोंटा पत्नी का गला, मां-बेटे ने मिलकर नवविवाहिता को मार डाला; पति बोला- चरित्र सही नहीं था

              Balrampur: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। मां-बेटा ने पहले महिला को जबरदस्ती कीटनाशक पिलाया, फिर रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद शव को लटकाकर खुदकुशी का रूप देने का प्रयास किया। मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, रमेशपुर गांव निवासी अंकित जायसवाल ने 1 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी दुर्गावती (23) ने 30 अप्रैल की देर रात खुदकुशी कर ली है। उसका शव घर के पीछे झाड़ में फांसी पर लटका हुआ मिला है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

              चरित्र पर संदेह था, इसलिए हत्या की साजिश रची

              पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि दुर्गावती की गला घोंटकर हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने अंकित को हिरासत में ले लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो अंकित ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। अंकित ने पुलिस को बताया कि उसे दुर्गावती के चरित्र पर संदेह था।

              हाथ-पैर बांधकर कीटनाशक पिलाया, नहीं मरी तो घोंटा गला

              इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े भी होते थे। इन्हीं बातों के चलते उसने वारदात वाली रात दुर्गावती को कमरे में बुलाया। फिर अपनी मां के साथ मिलकर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद कीटनाशक पिला दिया, लेकिन दुर्गावती ने उसे उगल दिया। इस पर मां-बेटा ने नाइलोन की रस्सी से उसका गला घोंट दिया।

              पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सामान को किया जब्त

              पुलिस ने अंकित की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कीटनाशक, चादर, नाइलोन की रस्सी बरामद कर ली। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अंकित और दुर्गावती की एक साल पहले ही शादी हुई थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों को उन्नत धान बीजों का वितरण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान...

                              Related Articles

                              Popular Categories