Chhattisgarh : 2 भालुओं ने ग्रामीण के चेहरे को नोच डाला, पत्नी ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे दोनों

              बालोद: जिले में तेंदू पत्ता तोड़ने के पहले ही दिन ग्रामीण पर 2 भालुओं ने हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम कांडे का है।

              मिली जानकारी के मुताबिक महेंद्र नेताम (45) सुबह-सुबह तेंदू पत्ता तोड़ने गांव के पास जंगल में गया था, जहां भालुओं से सामना हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे हैं।

              तेंदू पत्ता तोड़ने के पहले ही दिन ग्रामीण पर 2 भालुओं ने हमला कर दिया।

              तेंदू पत्ता तोड़ने के पहले ही दिन ग्रामीण पर 2 भालुओं ने हमला कर दिया।

              पत्नी पड़े पर चढ़कर बचाई जान

              बताया जा रहा है कि हमले के वक्त पत्नी भी मौजूद थी, जो पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। भालू के हमले से ग्रामीण खून से लथपथ हो गया था। पंजे से हमले के कारण आंखें भी नजर नहीं आ रही हैं। शख्स के चेहरे को भालुओं ने नोच डाला है।

              बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर राजनांदगांव रेफर किया गया है।

              बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर राजनांदगांव रेफर किया गया है।

              हायर सेंटर राजनांदगांव रेफर

              बता दें कि ग्रामीण की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर राजनांदगांव रेफर किया गया है। मुआवजा को लेकर वन विभाग की टीम बातचीत कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शिकायत पर घर पहुंचा राशन कार्ड

                              त्वरित निराकरण से जरूरतमंद परिवार को मिला खाद्य सुरक्षा...

                              KORBA : रेडियोग्राफर पद पर नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति एवं अनंतिम मेरिट सूची जारी

                              कोरबा (BCC NEWS 24): कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास

                              महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी मुख्य...

                              रायपुर : नशा मुक्ति की दिशा में जशपुर की सार्थक पहल

                              नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में एक माह...

                              Related Articles

                              Popular Categories