KORBA: एनटीपीसी कोरबा में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

          कोरबा (BCC NEWS 24): जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार SVEEP के अंतर्गत एनटीपीसी कोरबा आवासीय परिसर में आज दिनांक 05.05.2024 को प्रातः 06:15 बजे मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया , जिसमें माननीय परियोजना प्रमुख एनटीपीसी कोरबा श्री सरित  महेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। रैली आवासीय परिसर के अंबेडकर भवन (भारतीय ध्वज) के पास से  प्रारंभ होकर विभिन्न प्रमुख स्थानों से गुजरते हुए वापस अंबेडकर भवन (मोर एनटीपीसी कोरबा सेल्फी पाइंट )के पास समाप्त हुआ.

          शत् प्रतिशत मतदान के लक्ष्य प्राप्ति हेतु आयोजित रैली में परियोजना प्रमुख  एनटीपीसी कोरबा सहित सभी महाप्रबंधक गण, मानव संसाधन प्रमुख, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी विभागाध्यक्ष गण, कमांडेंट सीआईएसएफ, युनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी गण  , बहुत अधिक संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं सीआईएसएफ के जवानों ने अपनी सहभागिता दर्ज करायी।

          रैली समाप्ति के पश्चात माननीय परियोजना प्रमुख द्वारा सभी को मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गयी।

          उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देश में एनटीपीसी कोरबा द्वारा लगातार आवासीय परिसर में बैनर – पोस्टर एवं मतदाता जागरूकता हेतु प्राप्त विडियो क्लीपस के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु अभियान में बढ़ – चढ़ कर अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। 



                    Hot this week

                    रायपुर : बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 7.60 करोड़ मंजूर

                    क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण...

                    रायपुर : छात्रहित में लिया गया फैसला – मंत्री टंक राम वर्मा

                    छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायराअब 31...

                    रायपुर : विशेष लेख : औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

                    राजधानी से रोजगारधानी की ओर बढ़ता नवा रायपुरटेक्सटाइल से...

                    रायपुर : बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध

                    चित्रकोट जलप्रपात की भव्यता, जनजातीय संस्कृति और धुड़मारास के...

                    Related Articles

                    Popular Categories