CG : चरित्र शंका पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, मैनपाट में हत्या के बाद शव दफनाने गड्ढा खोद रहा था पति, गिरफ्तार

          पुलिस गिरफ्त में पत्नी की हत्या का आरोपी

          सरगुजा: जिले के मैनपाट अंतर्गत सरभंजा में युवक ने चरित्र शंका पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह पत्नी का शव दफनाने घर में ही गड्ढा खोद रहा था। उसे देखकर ग्रामीणों ने डायल 112 की टीम को खबर दे दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना कमलेश्वरपुर थानाक्षेत्र की है।

          जानकारी के मुताबिक, ग्राम सरभंजा के पटेलपारा निवासी मुन्ना टोप्पो (44) ने रविवार दोपहर अपनी पत्नी पनचिहरी (35) के साथ बैठकर शराब पी। नशे की हालत में दोनों के बीच विवाद हो गया। मुन्ना टोप्पो ने पत्नी का अवैध संबंध होने को लेकर आपत्ति की। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर मुन्ना टोप्पो ने डंडे से पत्नी के सिर, कमर एवं जांघ में कई बार वार किया। गंभीर चोट के कारण पनचिरही की मौके पर मौत हो गई।

          शव को घर में गाड़ने गड्ढा खोद रहा था आरोपी
          पत्नी की मौत के बाद आरोपी मुन्ना टोप्पो शव को गाड़ने के लिए घर में गड्ढा खोद रहा था। इस दौरान ही पास में रहने वाले एक ग्रामीण ने घर में पड़ा शव व मुन्ना टोप्पो को गड्ढा खोदते देख लिया। इसकी सूचना उसने दोपहर करीब 1.15 बजे डायल 112 की टीम को दे दी। डायल 112 टीम ने सूचना कमलेश्वरपुर थाने को दी एवं टीम घटनास्थल पर पहुंची।

          घर में पड़ा था महिला का शव, पति खोद रहा था गड्ढा

          घर में पड़ा था महिला का शव, पति खोद रहा था गड्ढा

          भाग रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
          डायल 112 टीम के अमित टोप्पो, कमल मरावी व आरक्षकों की टीम को देखकर आरोपी मुन्ना टोप्पो ने भागने की कोशिश की। मौके पर कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी अशोक शर्मा एवं एसआई सहदेव वर्मन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने घेरकर आरोपी मुन्ना टोप्पो को पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में चरित्र शंका को लेकर पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

          दिन में पति-पत्नी ही थे घर में
          पुलिस पूछताछ में पता चला कि मुन्ना टोप्पो एवं पनचिहरी घटना के दौरान घर में अकेले थे। उनके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी का विवाह करीब एक साल पूर्व ही दंपती ने विवाह कर दिया है। उनकी मझली पुत्री 13 वर्ष की है, जो पास में रिश्तेदार के घर गई थी। उनका 10 वर्षीय पुत्र भी घर में नहीं था। वह रिश्तेदार के घर गया था। दोपहर करीब 12 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ था।

          बाहर कमाने गया था पति, वापस लौटा तो हुआ शक
          पुलिस जांच में पता चला कि वह मैनपाट के तिब्बतियों के साथ गर्म कपड़ा बेचने के लिए ठंड में बाहर गया था। लंबे समय तक वह घर से बाहर रहा। होली के समय वह घर लौटा तो उसे पत्नी का अवैध संबंध होने की जानकारी मिली। पति ने इसकी तस्दीक की तो उसे यकीन हो गया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध एक अन्य ग्रामीण युवक के साथ है। इसे लेकर ही दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

          पति गिरफ्तार, कोर्ट में किया जाएगा पेश
          पुलिस ने मृतका के शव को पीएम करा शाम को परिजनों को सौंप दिया है। दंपती के दोनों बच्चों को आरोपी मुन्ना टोप्पो के भाई को सुपुर्द किया गया है। कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि आरोपी मुन्ना टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।



                    Hot this week

                    रायपुर : छात्रहित में लिया गया फैसला – मंत्री टंक राम वर्मा

                    छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायराअब 31...

                    रायपुर : कभी हाथों में थी बंदूक, अब शान से लहराया तिरंगा

                    112 आत्मसमर्पित युवाओं ने तिरंगा थामकर दिया शांति और...

                    Related Articles

                    Popular Categories