Chhattisgarh : एक हफ्ते में 2 कांग्रेस पार्षद पद से हटाए गए, भिलाई नगर निगम में फर्जी जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर लड़ा था चुनाव

              BHILAI: भिलाई में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले पार्षदों की उम्मीदवारी अब खत्म हो रही है। दुर्ग संभागायुक्त न्यायालय ने कांग्रेस के पार्षद नितीश यादव और इंजीनियर सलमान के पार्षद पद को समाप्त कर दिया है। सलमान ने भिलाई निगम के वार्ड-35 से कांग्रेस से चुनाव लड़ा था। उस समय यह सीट ओबीसी थी। उनका जाति प्रमाण पत्र फर्जी है।

              जब इसकी जानकारी निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा को हुई, तो उन्होंने आरटीआई से मामले में जानकारी मांगी। जिसमें पता चला कि जिस नंबर का जाति प्रमाण पत्र सलमान ने लगाया है, वो उसका नहीं बल्कि किसी दूसरे के नाम पर दर्ज है।

              भिलाई नगर निगम के उप सभापति थे इंजी. सलमान

              भिलाई नगर निगम के उप सभापति थे इंजी. सलमान

              शिकायतकर्ता भोजराज सिन्हा ने सलमान का पार्षद पद शून्य करने की मांग को लेकर संभागायुक्त कार्यालय में केस लगाया था। साथ ही सुपेला थाने में सलमान के खिलाफ दस्तावेजों से कूटरचना कर चुनाव लड़ने को लेकर ठगी का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद सलमान कई महीने तक फरार था। बाद में उसने हाईकोर्ट बिलासपुर से जमानत ले ली।

              भोजराज सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष, भिलाई नगर निगम

              भोजराज सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष, भिलाई नगर निगम

              इंजीनियर सलमान के मामले में हाईकोर्ट में शिकायतकर्ता भोजराज और सिध्दार्थ यादव की तरफ से अधिवक्ता अनिमेश वर्मा ने पैरवी की थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने संभागायुक्त कार्यालय को तीन महीने के अंदर अपना निर्णय देने का आदेश दिया था।

              संभागायुक्त कार्यालय में अधिवक्ता अशोक शर्मा ने भोजराज सिन्हा की तरफ से पक्ष रखा। उनके तर्क के बाद संभागायुक्त ने माना कि सलमान ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र जमाकर चुनाव लड़ा है। इसके बाद उन्होंने 6 मई को अपना आदेश सुनाते हुए सलमान के पार्षद पद को समाप्त कर दिया।

              भिलाई निगम उप सभापति और एमआईसी सदस्य है सलमान

              इंजी. सलमान भिलाई नगर निगम में उप सभापति और एमआईसी मेंबर के पद पर भी है। पार्षद पद समाप्त होने के बाद यह दोनों पद और जिम्मेदारी भी समाप्त हो जाएगी। अब निगम सरकार को नए सभापति की तलाश करनी होगी।

              नितीश यादव को भी पार्षद पद से हटाया गया।

              नितीश यादव को भी पार्षद पद से हटाया गया।

              एक सप्ताह के अंदर दो पार्षद के पद समाप्त

              राज्य से कांग्रेस की सत्ता जाते ही कांग्रेस के कई काले कारनामे सामने आ रहे हैं। भिलाई निगम चुनाव में एक सप्ताह के अंदर दो पार्षद का निर्वाचन रद्द कर दिया गया है। सबसे पहले वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड वार्ड के पार्षद नितीश यादव, फिर सलमान के पार्षद पद को समाप्त कर दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नैनो उर्वरकों से बदली खेती की तस्वीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आधुनिक कृषि तकनीकों ने अब...

                              बिलासपुर : एसईसीएल मुख्यालय में समर कैंप 2026 का भव्य समापन

                              बच्चों ने 21 दिनों तक सीखी फिटनेस, रचनात्मकता और...

                              Related Articles

                              Popular Categories