KORBA: डॉ. महंत व सांसद ज्योत्सना ने गृहग्राम में किया मतदान, सरोज पाण्डेय नहीं डाल सकीं वोट

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत व पुत्र सूरज महंत ने गृहग्राम सारागांव सक्ती के मतदान केन्द्र में मतदान किया। इस दौरान उनके भाई राजेश महंत भी उपस्थित थे और उन्होंने भी मतदान किया। मतदान के पश्चात डॉ. महंत ने कहा कि सबसे बड़ा महत्वपूर्ण हमारा संविधान है जिसने हमें वोट डालने का अधिकार दिया है।

              उस मत को देने के लिए हम कोरबा से यहां आए हैं। एक-एक वोट बहुमूल्य है लोकतंत्र की रक्षा के लिए संविधान की सुरक्षा के लिए आपको वोट देना है, बाकी सब काम बाद में।उधर दूसरी तरफ दुर्ग से आई सरोज पाण्डेय को कोरबा लोकसभा की मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण मतदान करने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ वे अपना मत उपयोग करने से वंचित रहीं। सरोज पाण्डेय के साथ-साथ उनके बाहर से आए कार्यकर्ता भी अपना मतदान नहीं कर सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : शिक्षकों के समर्पण से ही होगा शिक्षा का सशक्त निर्माण – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

                              मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण बना प्रेरणा का मंच, उत्कृष्ट...

                              रायपुर : मण्डीपखोल गुफा दर्शन हेतु प्रशासन पूरी तरह तैयार

                              जनपद पंचायत छुईखदान में विभागवार जिम्मेदारियां तयसुरक्षा, स्वास्थ्य और...

                              रायपुर : महतारी वंदन से संवर रहा भविष्य

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन की महतारी वंदन...

                              रायपुर : 50 ट्रिप अवैध रेत जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सक्ती जिले में अवैध खनिज...

                              Related Articles

                              Popular Categories