छत्तीसगढ़: दोस्त की पत्नी की हत्या, पहले पिलाई शराब फिर पत्थर से कुचला, पति ने ही साजिश रचकर मरवाया

          बालोद: जिले के ग्राम तितुरगहन में 6 मई को बोरे में मिली लाश के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लाश की पहचान छोटी साहू (32) के रूप में हुई थी। उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति राम खिलावन (42) और उसके दोस्त डीसूराम साहू (60) को गिरफ्तार किया है। मामला गुरूर थाना क्षेत्र का है।

          पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कत्ल की गुत्थी को सुलझा ली। छोटी साहू रमतरा गांव की रहने वाली थी। वो राम खिलावन की दूसरी पत्नी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने जेल वाले दोस्त डीसूराम साहू के साथ मिलकर अपनी दूसरी पत्नी छोटी साहू की हत्या का प्लान बनाया।

          बालोद जिले में 6 मई को बोरे में बंद एक महिला की लाश मिली थी।

          बालोद जिले में 6 मई को बोरे में बंद एक महिला की लाश मिली थी।

          छोटी साहू को धमतरी बुलाकर की हत्या

          प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने बताया कि 5 मई को आरोपी डीसूराम साहू ने फोन कर छोटी साहू को पहले किसी काम से धमतरी बुलाया। उसके बाद डीसूराम साहू ने छोटी साहू को मोटरसाइकिल पर बिठाया और उसे रामपुर अपने खेत में ले आया। डीसूराम साहू ने इस दौरान छोटी साहू को खूब शराब पिलाई। जब महिला को नशा चढ़ गया, तो आरोपी ने उसकी नाक दबा दी और उसे बेहोश कर दिया।

          मृत महिला छोटी साहू।

          मृत महिला छोटी साहू।

          पत्थर से कुचलकर हत्या

          जब महिला बेहोश हो गई, तो उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद डीसूराम साहू ने फोन कर खिलावन साहू को मर्डर की जानकारी दी। रामपुर पहुंचने पर खिलावन साहू ने छोटी साहू की लाश को बोरी में बंद किया और उसे तितुरगहन गांव के पास फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने अपनी बाइक, छोटी साहू के फोन और पर्स को छिपा दिया।

          पति राम खिलावन साहू जिसने पत्नी की हत्या की साजिश रची।

          पति राम खिलावन साहू जिसने पत्नी की हत्या की साजिश रची।

          पति ने की प्लानिंग, उसके साथी ने ली जान

          6 मई को महिला की लाश मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त छोटी साहू के रूप में हुई। पुलिस को जांच में उसके पति और उसके दोस्त पर शक हो गया। जिसके बाद पति राम खिलावन साहू और डीसूराम साहू को धमतरी से गिरफ्तार कर लिया।

          रायपुर सेंट्रल जेल में हुई थी मुलाकात

          पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी दोनों आरोपी हत्या के मामले में सजा काट चुके हैं। जेल में राम खिलावन और डीसूराम की दोस्ती हुई थी। खिलावन साहू थाना गुरूर जिला बालोद और डीसूराम साहू ग्राम रामपुर जिला धमतरी का रहने वाला है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

          पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

          पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

          पत्नी के साथ रोज होता था विवाद

          पुलिस की पूछताछ में राम खिलावन ने बताया कि उसका रोज पत्नी से विवाद होता रहता था, जिससे वो बेहद परेशान था। उसने बताया कि घरेलू विवाद से परेशान होकर उसने अपने दोस्त के साथ पत्नी के मर्डर का प्लान बनाया। दोस्त डीसूराम के साथ उसकी मुलाकात रायपुर सेंट्रल जेल में 2 साल पहले तब हुई थी, जब वो अपनी फुफेरी दीदी की हत्या के केस में जेल में था।

          आरोपी डीसूराम साहू जिसने दोस्त की बीवी का कत्ल कर दिया।

          आरोपी डीसूराम साहू जिसने दोस्त की बीवी का कत्ल कर दिया।

          बीमा की राशि बांटने के नाम पर हुई थी डील

          दोस्त के साथ मर्डर के प्लान में डील हुई थी कि वो पत्नी के नाम पर जो बीमा राशि के 3 लाख रुपए हैं, उसे आपस में बराबर-बराबर बांट लेंगे। पुलिस ने बताया कि आरोपी राम खिलावन ने शादीशुदा और बच्चों का पिता होने के बावजूद पड़ोस की भेश्वरी उर्फ छोटी साहू से दूसरी शादी कर ली थी। इन दोनों के भी 3 बच्चे हैं। कुछ सालों तक सब ठीक चला, फिर दोनों के बीच आए दिन मारपीट और विवाद होने लगा।

          दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया

          इसी बात से तंग आकर 2 साल पहले अपने जेल वाले दोस्त डीसूराम साहू के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया और पत्नी का 3 लाख रुपए का बीमा भी कराया। दोनों ने आपस में बीमा राशि को बांटने की डील भी कर ली। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : छात्रहित में लिया गया फैसला – मंत्री टंक राम वर्मा

                    छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायराअब 31...

                    रायपुर : हीलर हर्बल गार्डन योजना से वैद्यों को मिलेगा नया संबल

                    बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम ने किया योजना का शुभारंभ48...

                    रायपुर : राजभाषा आयोग के कार्यालय स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ी साहित्य का गौरवपूर्ण उत्सव

                    छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा में समर्पित वरिष्ठ साहित्यकारों का...

                    Related Articles

                    Popular Categories