छत्तीसगढ़ : मुझसे नहीं हो रहा मैं जा रहा हूं…कहकर लापता, डैम किनारे मिली बाइक और चप्पल, डैम में सर्च ऑपरेशन जारी

              BALOD: छत्तीसगढ़ के बालोद में 24 साल का युवक अब मुझसे नहीं हो रहा, मैं जा रहा हूं कहकर लापता हो गया है। परिजनों को आशंका है कि बेटे ने बोइरडीह डैम में कूदकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस और गोतखोरों की टीम डैम में खोजबीन कर रही है। पूरा मामला महामाया थाना क्षेत्र के बोइरडीह डैम के राजहरा का है।

              परिजन और नरेश कुमार (24) के दोस्तों के मुताबिक सोमवार की रात 9 बजे अपने दोस्तों को बाइक ले जाने और अब नहीं हो रहा मेरे से…जैसे मैसेज कर फोन बंद कर लिया और लापता हो गया। मैसेज के बाद से युवक के दोस्त और परिजन काफी परेशान हैं।

              बांध के किनारे एक युवक की चप्पल मिली

              परिजनों ने बताया कि खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद युवक के लापता होने की सूचना महामाया थाने को दी गई। सुबह 7 बजे से युवक की तलाश जारी है। बांध के किनारे युवक की एक चप्पल मिली, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

              मंगलवार रात तक नहीं मिली लाश

              मंगलवार को पुलिस प्रशासन डैम पहुंची, जिसके बाद आसपास खोजबीन की गई, लेकिन और कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बालोद से गोताखोरों की टीम मोटर बोट के साथ दोपहर तीन बजे बुलाई गई।शाम 6 बजे तक गोताखोरों ने डैम में उतरकर खोजबीन की, लेकिन देर शाम गुजर जाने के बावजूद कुछ भी बरामद नहीं हुआ।

              जलाशय के साथ-साथ आसपास की जा रही तलाश

              थाना प्रभारी देव कुमार कोर्राम ने बताया कि युवक की खोजबीन की जा रही है। युवक ने आत्महत्या की है या फिर कहीं चला गया है, कुछ कह नहीं सकते। उन्होंने बताया कि सुबह 5 बजे से टीम जलाशय के साथ-साथ आसपास के जंगलों में खोजबीन कर रही है। घने जंगल होने के कारण रात में सर्च ऑपरेशन चलाना संभव नहीं था।


                              Hot this week

                              रायपुर : मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए जीवन को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है योग – कुलपति प्रो. मनोज दयाल

                              कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर...

                              रायपुर : पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती से भेंट कर वनमंत्री केदार कश्यप ने किया सम्मानित

                              जनजातीय संस्कृति संरक्षण और महिला सशक्तिकरण में योगदान को...

                              Related Articles

                              Popular Categories