बिलासपुर : हाईकोर्ट में 13 मई से 9 जून तक रहेगी छुट्‌टी, ग्रीष्मकालीन अवकाश में केवल जरूरी केस की सुनवाई करेंगे वेकेशन जज, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

              बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में समर वेकेशन घोषित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार 13 मई से सात जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस बीच 8 जून शनिवार और 9 जून रविवार होने की वजह से अब 10 जून से हाईकोर्ट में नियमित रूप से सुनवाई होगी।

              ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान हाईकोर्ट में जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच का गठन किया गया है।

              हाईकोर्ट में समर वेकेशन के दौरान रजिस्ट्री विभाग खुला रहेगा और नियमित रूप से अधिकारी-कर्मचारी काम करेंगे। यानी कि इस दौरान एडवोकेट अपने पक्षकारों की तरफ से याचिकाएं दायर कर सकेंगे। अवकाश के दौरान अति आवश्यक प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। इसके लिए स्पेशल बेंच लगाई जाएगी।

              सोमवार और शुक्रवार को स्पेशल बेंच
              इसी तरह अवकाश के दौरान सोमवार और शुक्रवार को वेकेशन जज बैठेंगे, जो केस की सुनवाई करेंगे। जारी आदेश के अनुसार 13, 17, 20, 27 व 31 मई के साथ ही 3 व 7 जून को अवकाशकालीन बेंच लगाई जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण

                              दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा...

                              रायपुर : मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए जीवन को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है योग – कुलपति प्रो. मनोज दयाल

                              कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर...

                              रायपुर : पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती से भेंट कर वनमंत्री केदार कश्यप ने किया सम्मानित

                              जनजातीय संस्कृति संरक्षण और महिला सशक्तिकरण में योगदान को...

                              Related Articles

                              Popular Categories