Chhattisgarh : अंतिम संस्कार में आंध्र प्रदेश गए फैमिली के घर चोरी, रायपुर में जेवर ले उड़े चोर, कामवाली ने फोन कर बताया- दरवाजे की कुंडी टूटी है

          RAIPUR: रायपुर में एक घर में चोरी हो गई. परिवार आंध्र प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव गया था। इसी बीच चोरों ने घर के मेन गेट की कुंडी तोड़ दी। अलमारी में रखे जेवर और घरेलू सामान उड़ा लिए। इस मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। ये पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

          8 मई को प्रार्थी सतीश बाबू(52) ने FIR दर्ज करवाई कि वह प्रोफेसर कॉलोनी में रहते हैं। उनके पिता की मृत्यु हो जाने के बाद अंतिम संस्कार में आंध्र प्रदेश गए हुए थे, तभी घर में काम करने वाली ने उन्हें फोन पर बताया कि घर के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है।

          घर का सारा सामान बिखरा हुआ था

          परिवार जब वापस लौटा तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है और आलमारी से गहने गायब हैं। इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोर की तलाश करने लगी।

          एकांश त्रिपाठी और अश्वनी तिवारी गिरफ्तार

          खोजबीन के दौरान पुलिस ने प्रोफेसर कॉलोनी और कुशालपुर के रहने वाले आरोपी एकांश त्रिपाठी और अश्वनी तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के करीब 70 हजार के गहने और सामान भी बरामद कर लिए हैं।



                    Hot this week

                    रायपुर : हीलर हर्बल गार्डन योजना से वैद्यों को मिलेगा नया संबल

                    बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम ने किया योजना का शुभारंभ48...

                    रायपुर : कचरे में संभावना तलाशने वाली अर्चना की सोच राष्ट्रीय मंच तक पहुँची

                    पीएम सेजेस धरमजयगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा अर्चना...

                    रायपुर : बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध

                    चित्रकोट जलप्रपात की भव्यता, जनजातीय संस्कृति और धुड़मारास के...

                    Related Articles

                    Popular Categories