Thursday, February 19, 2026

              छत्तीसगढ़ : कलेक्ट्रेट के​​​​​​​ डाटा एंट्री ऑपरेटर की कार में लाश, गाड़ी में मिली शराब की बोतल और डिस्पोजल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

              बलौदाबाजार: जिले के खोर्सी नाला के पास सुबह कार में एक युवक की लाश मिली है। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              मिली जानकारी के मुताबिक शव की पहचान कलेक्ट्रेट में काम करने वाले आदिवासी विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर बसंत कोसले के नाम से हुई है। हार्ट अटैक से मृत्यु की आशंका जताई जा रही है।

              डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

              मृतक के पर्स से मिले लाइसेंस और जिला निर्वाचन अधिकारी के ड्यूटी आदेश से उसकी पहचान हुई, जिसके बाद उनके अधिकारियों और परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने पर डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

              कार से शराब की बोतल और डिस्पोजल बरामद

              फिलहाल मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चला है। कार में शराब की बोतल, डिस्पोजल, ग्लास, मोबाइल और बैग मिला है। युवक के साथ और कौन था, इसका पता नहीं चला है। कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories