CG : ‘4 लाख दो… तभी हम दुल्हन लेकर जाएंगे’, घराती-बारातियों में मारपीट, कई लोगों का फटा सिर; खाली हाथ लौटी बारात

              सूरजपुर: जिले में घराती और बरातियों के बीच दहेज को लेकर मारपीट हो गई। लड़की पक्ष से लड़के वालों ने 1 लाख रुपए पहले लिए, इसके बाद 4 लाख और मांगने लग गए। उन्होंने कहा कि 4 लाख और दो नहीं तो दुल्हन लेके नहीं जाएंगे। पूरा मामला रामानुज नगर थाना क्षेत्र का है।

              मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर के नारायणपुर में अंबिकापुर से बारात आई थी। हर कोई बारात का स्वागत कर रहा था, लेकिन लड़के पक्ष वालों ने इंतजाम को लेकर लड़की पक्ष पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि यही इंतजाम कर रखे हो। ना खाने की व्यवस्था है और ना पानी की व्यवस्था की गई।

              घराती और बरातियों के बीच दहेज को लेकर मारपीट में टूटी कुर्सियां।

              घराती और बरातियों के बीच दहेज को लेकर मारपीट में टूटी कुर्सियां।

              कई लोगों का सिर फटा

              इस दौरान बात इतनी बढ़ी गई कि लड़के और लड़की वालों के बीच मारपीट हो गई। हंगामे के बीच कई लोगों का सिर फटा और कुर्सियां टूटी। शादी वाले घर में भगदड़ मच गई। चारों तरफ से चीख-पुकार मची रही।

              बारात वापसी के बाद दुल्हन रोती नजर आई।

              बारात वापसी के बाद दुल्हन रोती नजर आई।

              4 लाख दो तभी हम दुल्हन लेकर जाएंगे

              बताया जा रहा है कि लड़की वाले हाथ पैर जोड़ते माफी मांगते नजर आए, लेकिन लड़के वालों ने कहा कि 4 लाख दो तभी हम दुल्हन लेकर जाएंगे, नहीं तो हम वैसे ही चले जाएंगे। लड़की के पिता और चाचा बोलते रहे हम कहां से देंगे, आप तो हमारी स्थिति जान रहे हैं। बहुत मुश्किल से 1 लाख दिए हैं, अब हम कहां से देंगे, लेकिन बारात ऐसे ही लौट गई।

              सूरजपुर में दुल्हन के हाथों पर लगी रह गई मेहंदी।

              सूरजपुर में दुल्हन के हाथों पर लगी रह गई मेहंदी।

              बारात वापस ले जाने की थाने में शिकायत

              इस दौरान लड़की वालों ने भी बारातियों के खिलाफ मारपीट और दहेज के लिए बारात वापस ले जाने की शिकायत की है। रामानुजनगर पुलिस ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती से भेंट कर वनमंत्री केदार कश्यप ने किया सम्मानित

                              जनजातीय संस्कृति संरक्षण और महिला सशक्तिकरण में योगदान को...

                              KORBA : बालको के पाड़ीमार वार्ड में 25 लाख रू. से सड़क डामरीकरण कार्य प्रारंभ

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                              रायपुर : हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय

                              रेवाडीह में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की...

                              रायपुर : अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              सेंदूर नदी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते 6...

                              Related Articles

                              Popular Categories