Thursday, February 19, 2026

              छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर:​​​​​​, सेंट्रल कमेटी सदस्य गणेश उइके का था गनमैन, हथियार समेत विस्फोटक सामान बरामद

              जगदलपुर/धमतरी: छत्तीसगढ़ में 11 मई को धमतरी और गरियाबंद जिले की सीमा पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। जिसकी शिनाख्त मंगल मड़काम उर्फ अशोक के रूप में हुई है। यह नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य गणेश उइके का गनमैन था। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार समेत अन्य विस्फोटक सामान बरामद किया है।

              पुलिस फोर्स को सूचना मिली थी कि, धमतरी और गरियाबंद जिले की सीमा पर सेमरा के जंगल-पहाड़ी में हार्डकोर नक्सलियों का डेरा है। यहां नक्सलियों की LOS टीम के करीब 20 से 25 नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। सर्चिंग के दौरान 11 मई की दोपहर करीब 2 बजे सेमरा के जंगल में नक्सलियों ने जवानों पर फायर खोल दिया।

              नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

              नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

              1 घंटे तक हुई गोलीबारी

              जिसके बाद जवानों ने भी नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब 1 घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। वहीं, नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें एक पुरुष नक्सली का शव समेत हथियार बरामद किए गया था।

              5 लाख रुपए का था इनामी

              नक्सली मंगल मड़काम बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वर्तमान में यह एरिया कमेटी मेंबर था। इसके अलावा हार्डकोर नक्सली कमांडर और केंद्रीय कमेटी सदस्य गणेश उइके का गनमैन था। SLR, इंसान जैसे राइफल रखता था। पिछले कई सालों से संगठन से जुड़ कर काम कर रहा था।

              नक्सली मंगल मड़काम कई मुठभेड़ में था शामिल।

              नक्सली मंगल मड़काम कई मुठभेड़ में था शामिल।

              धमतरी के SP आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि, मौके से हथियार समेत विस्फोटक और नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया है। मारा गया नक्सली कई मुठभेड़ में भी शामिल रहा है। इलाके में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

              बस्तर में 103 नक्सली ढेर

              इधर, बस्तर में पिछले 4 महीने में पुलिस ने कुल 103 नक्सलियों को ढेर किया है। पिछले 40 दिनों में चार बड़े एनकाउंटर हुए हैं। जिसमें करीब 3 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली मारे गए हैं। लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories