Thursday, February 19, 2026

              छत्तीसगढ़ : पुस्तैनी जमीन के लिए भाई ने भाई का किया कत्ल, बड़े भाई ने छोटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, वार ऐसा किया की सीने में फंस गई कुल्हाड़ी

              कोंडागांव: जिले में पुस्तैनी जमीन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। वार इस कदर किया कि कुल्हाड़ी सीने में ही फंस गई। वहीं अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, खजरावंड गांव के स्कूलपारा में रहने वाले रामलाल मरकाम (32) का अपने बड़े भाई शिव प्रसाद मरकाम से आज सुबह विवाद हो गया था। पुस्तैनी जमीन और उसमें फसल उगाने को लेकर दोनों के बीच जमकर गाली-गलौच हुई। दोनों के बीच मारपीट हुई। एक-दूसरे पर जमकर लात-घुसें चलाए।

              जिसके बाद आवेश में आकर बड़े भाई शिव प्रसाद ने घर पर रखे कुल्हाड़ी से अपने छोटे भाई के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। फिर उसके सीने पर बीचोबीच कुल्हाड़ी से वार किया। कुल्हाड़ी सीने में फंस गई। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के समय इनके घर में और कोई नहीं था।

              मृतक की पत्नी मनेशबती मरकाम खेत में काम करने गई हुई थी। गाली-गलौच सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे थे। वहीं पड़ोसियों ने ही हत्या की जानकारी मृतक की पत्नी को दी। जानकारी मिलते ही महिला मौके पर पहुंची तो पति की लाश देखी। जिसके बाद उसने पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई।

              आरोपी गिरफ्तार

              SDOP भूपत सिंह धनेश्री ने बताया कि, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories