RAIPUR : पत्नी को घसीट-घसीट कर मारा, पिता ने बेटे को रोकने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट, दांतों से काटकर हुआ फरार; FIR दर्ज

              इस मामले में फिलहाल कबीर नगर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। 

              RAIPUR: राजधानी रायपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को घसीट घसीट कर मारा है। जब युवक के पिता ने उसे ऐसा करने से रोका तो बेटे ने अपने पिता के साथ भी मारपीट कर दी। फिर उसे दांतों से काटकर घर से फरार हो गया। इस मामले में फिलहाल कबीर नगर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है।

              यह पूरा मामला हीरापुर के जरवाय इलाके का है। FIR के मुताबिक, जितेंद्र बोमाढ़े ने कबीर नगर थाने में रविवार की शाम FIR दर्ज करवाई कि वह अपने परिवार के साथ रहता है। जब अपना काम निपटाकर घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसका बेटा कैलाश बोमाढ़े अपनी पत्नी को बेरहमी से मार रहा है। साथ ही वह जमकर गाली-गलौज भी दे रहा है।

              पिता ने दर्ज कराई FIR

              जिसके पास जितेंद्र ने अपने बेटे को रोकने की कोशिश की तो उसने अपने पिता के साथ भी मारपीट कर दी। फिर वह अपने पिता के अंगूठे को दांतों से काटकर घर से फरार हो गया। जिसके बाद पिता ने कबीर नगर थाने में जाकर FIR दर्ज करवाई। इस मामले में कबीर नगर थाना प्रभारी रविन्द्र यादव ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध गिट्टी परिवहन मामले में दो वाहन जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले में खनिजों के...

                              रायपुर : मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

                              गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का...

                              रायपुर : पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी

                              छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़...

                              रायपुर : कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई

                              दुर्ग जिले के 135 खाद विक्रय केंद्रों का औचक...

                              Related Articles

                              Popular Categories