कोरबा : नकाबपोश ने चाकू से काटा युवक का गला, ससुराल में दामाद पर हमला, झाड़ी से निकल वारदात को दिया अंजाम; 17 टांके लगे

              KORBA: कोरबा शहर में अज्ञात नकाबपोश ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के साथ बाजार गया हुआ था। गले पर चाकू से वार करने पर युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पूरा मामला जिले के पसान पुलिस थाना के ग्राम पंचायत पसान के आश्रित मोहल्ला तेलियामार की है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम लाटा निवासी युवक विक्रम पत्नी के साथ तेलियामार गांव में अपने ससुराल आया हुआ था। वह पसान में लगने वाले साप्ताहिक बाज़ार में अपनी पत्नी आंचल के साथ गया हुआ था। दोनों बाजार से पैदल लौटते समय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे सुनसान स्थान पर पहुंचे थे कि वहां झाड़ियों के पास से एक नकाबपोश निकलकर उसपर पीछे से चाकू से हमला कर दिया।

              युवक गले मे 17 टांके लगे

              गला कटने से खून बहने से विक्रम गिर गया और पत्नी के शोर मचाने पर नकाबपोश भाग गया।पत्नी की आवाज सुनकर लोग मौके पर आ गए और उसे आनन-फानन में पास ही पसान हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां गले मे 17 टांके लगा कर विक्रम की जान बचाई जा सकी। घायल की पत्नी आंचल की माने तो गांव से लगे हुए बाजार होने के चलते पैदल गए हुए थे। वापस लौटते समय यह वारदात हुई।

              घायल की पत्नी का बयान दर्ज, आरोपी फरार

              पसान पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं जांच कार्रवाई शुरू की और घायल युवक का हाल-चाल जाना। घायल की पत्नी का बयान दर्ज किया गया है। फिलहाल अभी आरोपी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

                              गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का...

                              रायपुर : अवैध गिट्टी परिवहन मामले में दो वाहन जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले में खनिजों के...

                              Related Articles

                              Popular Categories