कोरबा : फांसी के फंदे में अनजान व्यक्ति की लाश, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस; व्यक्ति की नहीं हुई पहचान

              कोरबा: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरपा रोड में एक व्यक्ति के घर के पीछे स्थित बाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और डायल 112 को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात व्यक्ति की हत्या हुई है या आत्महत्या की गई है, पुलिस जांच में जुट गई है।

              जानकारी के अनुसार, दुरपा रोड निवासी सीताराम शाह के घर के पीछे हिस्से में बाड़ी है। सोमवार की शाम को घर के पीछे बाड़ी में किसी काम से गई सीताराम शाह की पत्नी चीख पड़ी जब उसने बीही के पेड़ पर नायलोन की रस्सी में किसी अज्ञात व्यक्ति को फांसी पर लटके देखा। वह भागकर बाहर आई और आसपास के लोगों को बताया।

              बाड़ी में बने बाउंड्रीवॉल की ऊंचाई कम

              सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची। बताया जा रहा है कि सीताराम शाह के घर के पीछे हिस्से में बने बाड़ी में सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई कम हैं। इसके पीछे गेवरारोड-चांपा रेलखंड की रेल लाइन बिछी हुई है।

              हत्या या आत्महत्या

              व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। व्यक्ति के गले में फांसी का फंदा है और उसके दोनों घुटने जमीन पर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उसने रेलवे लाइन की तरफ से आकर या तो खुदकुशी की है या फिर इसे आत्महत्या का शक्ल देने की कोशिश हुई है।

              व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस कर रही मुनादी

              पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इससे पहले मृतक की पहचान के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। आसपास मुनादी कराने के साथ ही सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है ताकि उसकी पहचान हो सके और मौत का वास्तविक कारण का पता चल सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : संघर्ष से समृद्धि तक के सफर की मिसाल

                              बिहान मिशन से जुड़कर बदली जिंदगीलखपति दीदी बनने की...

                              रायपुर : अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई, लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त

                              राजस्व व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाईबिना अनुमति चल...

                              Related Articles

                              Popular Categories