Thursday, February 19, 2026

              Chhattisgarh: झारखंड जिताने छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओ की मैराथन बैठके

              • धरमलाल कौशिक,भूपेंद्र सव्वनी,रजनीश सिंह,विकास महतो संभाल रहे जमशेदपुर लोकसभा

              छत्तीसगढ़ (BCC NEWS 24): झारखंड राज्य के जमशेदपुर लोकसभा चुनाव कार्यालय में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी श्री विद्युत वरण महतो जी को विजय दिलाने छत्तीसगढ़ से बिल्हा के विधायक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरम लाल कौशिक जी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी ने  जमशेदपुर लोकसभा संयोजक श्री नंदजी प्रसाद, सह संयोजक श्री लक्षण तड्डू जी, सह संयोजक श्री राजकुमार श्रीवास्तव जी,जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु वोझा जी के साथ परिचयात्मक बैठक कर चुनाव प्रचार हेतु कार्ययोजना बनाई।

              बैठक में छत्तीसगढ़ से बेलतरा के पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह जी, प्रदेश मंत्री श्री विकास महतो जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हरपाल सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष जांजगीर चांपा श्री अमर सुल्तानिया जी, श्री राजकुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री कोरबा  श्री संतोष देवांगन जी, जांजगीर नगर पालिका परिषद नेता प्रतिपक्ष श्री हितेश यादव जी उपस्थित रहे

              छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं के बीच कार्ययोजना के तहत कार्यों का विभाजन किया गया जिसमें जमशेदपुर लोकसभा का प्रभार श्री धरम लाल कौशिक जी एवं विधानसभावार जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा श्री भूपेन्द्र सवन्नी जी, पोटका विधानसभा श्री रजनीश सिंह जी, जुगसलाई विधानसभा श्री विकास महतो जी, श्री संतोष देवांगन जी, बहरागुड़ा श्री कृष्ण कुमार बांधी जी, श्री पवन गर्ग जी, जमशेदपुर पूर्व विधानसभा श्री हरपाल सिंह जी, श्री राजकुमार अग्रवाल जी, घाटसीला विधानसभा श्री सौरभ सिंह जी,श्री अमर सुल्तानिया जी, श्री हितेश यादव जी को विधानसभावार  जिम्मेदारी सौंपी गई। 


                              Hot this week

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories