छत्तीसगढ़ : सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, पति घायल, अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; गाड़ी से उछलकर दूर गिरे तीनों

          दुर्ग: जिले में सरकारी स्कूल के सामने एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति बुरी तरह घायल हो गया। पूरा मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदिनी खुंदनी का है।

          जानकारी के मुताबिक भिलाई के कुरुद गांव निवासी मोहन यादव (38 साल) अपनी पत्नी उर्मिला यादव (33 साल) और 10 वर्षीय बेटे बयांस के साथ बाइक से नंदिनी खुंदनी अपनी बहन के घर गया था। वहां बहनोई छबिलाल यादव और बहन बिमला के पास पूरा दिन बिताने के बाद वो लोग बाइक से रात को 8 बजे भिलाई के लिए निकले थे।

          सड़क पर पड़ा मां बेटे का शव

          सड़क पर पड़ा मां बेटे का शव

          पत्नी और बच्चा दूर सड़क पर जा गिरे

          मोहन जैसे ही नंदिनी खुंदनी शासकीय स्कूल के पास पहुंचा कोई अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। टक्कर इतनी तेज थी की पत्नी और बच्चा दूर सड़क पर जा गिरे। सिर में गहरी चोट आने और अधिक खून बहने से उनकी मौके पर मौत हो गई। घायल मोहन यादव मदद के लिए गुहार लगाता रहा।

          आसपास मौजूद लोगों ने नंदिनी पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया गया और मोहन लाल का उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मॉर्चुरी में भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

                    रायपुर में मुख्यमंत्री साय और जिलों में मंत्रियों-सांसदों ने...

                    रायपुर : दंतेवाड़ा जिले में हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    वन मंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वजारोहणरायपुर (BCC NEWS...

                    रायपुर : राजनांदगांव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ध्वजारोहणरायपुर (BCC...

                    Related Articles

                    Popular Categories