CG : सेल्फी लेते समय 15 फीट नीचे गिरा मजदूर, मौत, कंपनी में काम करने के दौरान हुआ हादसा; 3 बच्चों का था पिता

          दुर्ग: जिले के भिलाई में एक मजदूर 15 फीट की ऊंचाई पर काम करते हुए सेल्फी लेकर वीडियो बना रहा था। तभी उसका पैर फिसला और नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार को उसका पोस्टमॉर्टम लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के मरचुरी में किया गया। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

          दरअसल, नवा तरिया सरिया वाशिंग चौक में अजीत मेटालिक नाम की कंपनी है। इस कंपनी में बबलू प्रसाद (37) पिछले तीन साल से हेल्पर के पद पर काम कर रहा था। जामुल पुलिस के मुताबिक कंपनी में कुछ काम चल रहा था। मंगलवार को बबलू 15 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर काम करवा रहा था। वो वहां चढ़कर सेल्फी लेने लगा और वीडियो बना रहा था।

          शव को एंबुलेंस से ले जाते हुए

          शव को एंबुलेंस से ले जाते हुए

          बबलू ऊपर से नीचे गिरा तो उसे काफी चोटें आई। उसे देखकर बाकी मजदूर बचाने के लिए भागे, लेकिन उसकी हालत काफी खराब थी। उसे तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

          शव का पंचनामा कार्रवाई करती जामुल पुलिस

          शव का पंचनामा कार्रवाई करती जामुल पुलिस

          कंपनी में तीन बच्चों के साथ रहता था

          बबलू प्रसाद के 3 बच्चे हैं। वो खुद अजीत मेटालिक कंपनी के अंदर ही सरवेंट क्वार्टर में रहता था। वहीं, अपनी पत्नी और बच्चों को आर्य नगर कोहका में आंगनबाड़ी के पास किराए के कमरे में रखा हुआ था।



                    Hot this week

                    रायपुर : स्वतंत्रता दिवस पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने किया ध्वजारोहण’

                    स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति’स्टेडियम...

                    रायपुर : तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे के साथ जीपीएम में मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

                    विधायक धर्मजीत सिंह ने किया ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री के संदेश...

                    Related Articles

                    Popular Categories