KORBA : जिला कार्यालय में मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस

            • अधिकारी कर्मचारियों ने आतंकवाद का विरोध करने की ली शपथ

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में आज अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग ने आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा विघटनकारी शक्तियों से डटकर लड़ने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर  संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री विकास चौधरी, श्री तुलाराम भारद्वाज, श्री रोहित सिंह, श्री गौतम सिंह सहित जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

            कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास बनाए रखने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन के मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली एवं विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य आम लोगों के कष्टों को सामने लाकर और यह दर्शा कर कि आतंकवाद किस तरह राष्ट्रीय हित के विरूद्ध है युवाओं को आतंक और हिंसा के रास्ते से दूर करना है।


                          Hot this week

                          कोरबा: मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

                          311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories