KORBA : राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2025 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

            कोरबा (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए वर्ष 2025 हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। प्रतिवर्ष बच्चों को बहादुरी के अनुकरणीय कार्यों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन नामांकन 31 जुलाई 2024 तक मंत्रालय द्वारा जारी वेबसाइट https://awards.gov.in पर किया जा सकता है। आवेदन केवल उक्त वेबसाइट पर ऑनलाइन के माध्यम से ही स्वीकृत होंगे, साथ ही आवेदन की एक प्रति जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग को भी उपलब्ध कराना होगा।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories