RAIPUR : बाप-बेटे के साथ लूटपाट कर मारपीट, पत्थर को पिता की पसलियों में पटका, बेटे की उंगली कटी; कैश और मोबाइल छीनकर हुए फरार

              RAIPUR: राजधानी रायपुर में बाप-बेटे के साथ मारपीट कर लूटपाट की वारदात हो गई है। 4-5 लड़कों ने घूरने की बात को लेकर बहसबाजी चालू की। फिर उन्होंने पत्थर और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पिता के पसलियों में गंभीर चोटें आई है। जिनका मेकाहारा हॉस्पिटल में इलाज जारी है। फिलहाल मामले में टिकरापारा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

              पीड़ित शिवम द्विवेदी ने बताया कि वह अपने पिता के साथ नौकरी की बातचीत करने के लिए देवपुरी के पास भाटिया पेट्रोल पंप गया हुआ था। वे दोनों पेट्रोल पंप के बाहर सड़क के किनारे बैठे हुए थे। इस दौरान वहां से 4-5 लड़के पैदल गुजर रहे थे। तभी उन्होंने घूरने की बात कहते हुए जबरन बहसबाजी चालू कर दी। बहसबाजी बढ़ी तो वह गाली गलौज पर उतार आए।

              पीड़ित शिवम के उंगली पर भी चोंटे आई और ऊपरी हिस्सा कट गया।

              पीड़ित शिवम के उंगली पर भी चोंटे आई और ऊपरी हिस्सा कट गया।

              पत्थर उठाकर पसली पर पटका

              शिवम ने बताया कि आरोपियों ने दोनों के साथ धक्का मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने पत्थर उठाकर उसके पिता बुद्धसेन द्विवेदी के पसलियों पर पटक दिया। इसके बाद उन्होंने चाकू से भी हमला किया। जिससे उसकी उंगली पर भी चोंटे आई और ऊपरी हिस्सा कट गया।

              आरोपी ने पत्थर उठाकर पिता बुद्धसेन द्विवेदी के पसलियों पर पटक दिया।

              आरोपी ने पत्थर उठाकर पिता बुद्धसेन द्विवेदी के पसलियों पर पटक दिया।

              पिता अस्पताल में भर्ती

              इस मारपीट के बाद बुद्धसेन द्विवेदी और बेटे शिवम ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद दोनों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया। इस मामले में टिकरापारा पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

              शिवम ने बताया कि आरोपियों ने दोनों के साथ धक्का मुक्की और मारपीट शुरू कर दी।

              पीड़ित का दावा-23 हजार और 2 मोबाईल लूटे

              इस वारदात के बाद पीड़ित शिवम ने दावा किया है कि उनके पिता ट्रक ड्राइवरी का काम करते हैं। उनके पास काम काज के लिए 23 हजार रुपए रखे हुए थे। जिसे आरोपियों ने लूट लिए। इसके अलावा दोनों के मोबाइल फोन भी छीन लिया गया है। हालांकि पुलिस की FIR में लूटपाट की रकम का जिक्र नहीं है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भवन का भूमिपूजन 3 मई को

                              वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने तैयारियों की समीक्षा की

                              जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित व...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

                              प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कीरायपुर (BCC...

                              रायपुर : रायगढ़ को मिला प्रेस क्लब भवन का तोहफा

                              वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, 50 लाख...

                              Related Articles

                              Popular Categories