KORBA : वार्ड क्रमांक 03 में बडे नाले का महापौर ने किया निरीक्षण मानसून से पहले सभी नालों को साफ करने का दिया निर्देश

              कोरबा (BCC NEWS 24): बारिश का मौसम बहुत जल्द शुरू होने वाले हैं। ऐसे में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के सभी नाली नालों की सफाई प्राथमिकता के आधार पर किया जाना आवश्यक है। वार्डवासियों की माँग पर एवं वार्ड क्रमांक 03 राताखार के पार्षद रवि सिंह चंदेल के आग्रह पर महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा वार्ड क्रमांक 03 के राताखार बस्ती, अटल आवास एवं कब्रिस्तान के बगल में पूर्व में निर्मित बड़े नाले का पार्षद एवं वार्ड वासियों के साथ निरीक्षण किया गया। महापौर ने संबंधितों को निर्देश दिया कि बारिश शुरू होने से पहले सभी छोटे बड़े नालों की सफाई का कार्य तेजी से करें ताकि पानी का बहाव निर्वाध रूप से हो सके और किसी भी जगह जलभराव की समस्या नहीं हो। वार्ड भ्रमण में पुष्पा चौहान और मालू राव सहित वार्ड वासी साथ में थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी रुकमणी पटेल के परिवार का संबल

                              10,000 की वार्षिक की सहायता से बढ़ी आर्थिक सुरक्षारायपुर...

                              रायपुर : खाद वितरण की नई डिजिटल व्यवस्था शुरू

                              टोकन सिस्टम से किसानों को मिलेगा समय पर खाद,...

                              रायपुर : अबूझमाड़ की वादियों में गूँज रही किलकारियाँ

                              नारायणपुर जिले  में उम्मीद का संबल बनी 'मातृ वंदना'...

                              Related Articles

                              Popular Categories