CG : पंचायत सचिव ने 13 साल की बच्ची से किया रेप, आरोपी के घर मां के साथ किराए में रहती थी मासूम; पुलिस ने किया गिरफ्तार

              बलरामपुर: जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में पंचायत सचिव ने 13 साल की बच्ची से रेप किया है। बच्ची अपनी मां के साथ पंचायत सचिव के घर के पास किराए में रहती थी। राजपुर पुलिस ने शिकायत के बाद पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

              जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत राजपुर इलाके में पंचायत सचिव अजय शांडिल्य ने घर के पास मकान में एक कर्मचारी की पत्नी अपनी 13 वर्षीय बेटी और बेटे के साथ किराए में रह रहती है। सोमवार शाम को महिला अपने बेटे के साथ बाजार की ओर गई थी। इस दौरान उनकी बेटी घर में अकेली थी।

              घर में घुसकर किया रेप

              बच्ची को अकेली पाकर पंचायत सचिव अजय शांडिल्य (28) घर में घुसा और उसके साथ रेप किया। घटना के बाद वह घर से भाग गया। मां के बाजार से लौटने के बाद बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। घटना की रिपोर्ट देर शाम राजपुर थाने में दर्ज कराई गई।

              उप निरीक्षक दिनेश राजवाड़े ने बताया कि, पुलिस ने फरार आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घटना की सूचना प्रशासनिक अमले को भेज दी गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बंदूक की गूंज थमी, अब गूंजेगी पढ़ाई

                              20 साल बाद गच्छनपल्ली में बना पक्का स्कूल, बच्चों...

                              रायपुर : संभागीय वित्त एवं लेखा प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग में नवीन प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ

                              राज्य स्तरीय परीक्षा के टॉपर हुए सम्मानित, उत्कृष्ट परिणामों...

                              Related Articles

                              Popular Categories