CG : सोशल मीडिया पर दोस्ती, घुमाने के बहाने किया रेप, 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, बेहोश होने पर छोड़कर भागे; 2 गिरफ्तार

          पेंड्रा: जिले में सोशल मीडिया में हुई दोस्ती के बाद युवक ने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग के साथ रेप किया। प्रेमजाल में फंसाकर 21 मई मंगलवार को नाबालिग को सूने पोल्ट्री फार्म ले गया, जहां दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग के बेहोश होने पर आरोपी भाग खड़े हुए। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

          दरअसल, पेंड्रा थाना क्षेत्र के लटकोनी खुर्द गांव का रहने वाला युवक विवेक पोर्ते ने सोशल मीडिया के जरिए मरवाही थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की नाबालिग को 15 दिन पहले दोस्त बनाया था। उसके बाद उसे लगातार मिलने के लिए दबाव बना रहा था। लगभग नाबालिग 15 दिन पुरानी दोस्ती पर युवक के झांसे में आ गई और आरोपी के साथ बाइक में घूमने के लिए तैयार हो गई।

          रास्ते में मिला दूसरा साथी, सूने पोल्ट्री फार्म ले गया

          दोनों मोटरसाइकिल से सवार होकर घूमने चले गए। इस दौरान रास्ते में आरोपी विवेक का दूसरा साथी देवन सिंह आयाम भी मिला। वह भी दोनों के साथ मोटरसाइकिल में सवार हो गया और पेण्ड्रा से मरवाही के मुख्यमार्ग पर स्थित कोदवाही गांव में सूने पोल्ट्री फार्म में ले गया, जहां दोनों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

          कोदवाही गांव के सूने पोल्ट्री फार्म में दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया था।

          कोदवाही गांव के सूने पोल्ट्री फार्म में दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया था।

          बेहोश हुई तो छोड़कर भागे आरोपी

          नाबालिग जब बेहोश हो गई तो आरोपियों ने नाबालिग को वहीं छोड़कर मौके से भाग गए। नाबालिग को जब होश आया तब उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और बच्ची को पोल्ट्री फार्म से बाहर निकाला। नाबालिग ने परिजनों को मामले की जानकारी दी।

          बच्ची का इलाज जारी

          नाबालिग को लेकर शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है। वहीं दोनों आरोपी भागने के फिराक में थे। पुलिस को सूचना मिलते ही बच्ची और परिजनों के बयान के आधार पर तत्काल सके बाद आरोपी की पतासाजी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

                    छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

                    रायपुर : हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती

                    आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तारशासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गयापंचायत सचिव...

                    रायपुर : सकारात्मक व निष्पक्ष लेखन से ही संभव है समाज परिवर्तन – कुलपति प्रो. दयाल

                    भानुप्रतापपुर के छात्रों ने किया केटीयू का शैक्षणिक भ्रमणरायपुर...

                    Related Articles

                    Popular Categories