CG : पति ने पत्नी और साले को पीटा, घरेलू विवाद के कारण मायके चली गई थी वाइफ, काम से लौटते समय हुआ विवाद

          फिलहाल महिला की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस FIR दर्ज कर आगे कार्रवाई कर रही है।

          RAIPUR: रायपुर में पति ने अपनी पत्नी और साले के साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट की है। पत्नी घरेलू विवाद होने की वजह से अपने मायके में रहती है। बुधवार को जब वह अपने काम से वापस लौट रही थी। इस दौरान पति ने रास्ता रोककर उनके साथ गाली-गलौज की। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

          पीड़िता माधुरी सोनकर ने पुलिस को बताया कि, पति छगन सोनकर के साथ पिछले 5 साल से घरेलू विवाद चल रहा है। 15 दिन पहले बच्चों के साथ उसे घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने मायके में भाई धन कुमार सोनकर के साथ रहती है।

          काम से वापस लौटते समय की मारपीट

          मंगलवार को माधुरी रोजी मजदूरी कर काम से वापस लौट रही थी। जब अपने भाई के साथ भाठागांव के पास पहुंची। तो उसका पति छगन सोनकर वहां आ गया। उसने गाली-गलौज करते हुए अपनी पत्नी और साले के साथ धक्का मुक्की कर मारपीट की। इस मारपीट में दोनों को चोटें आई है। फिलहाल, महिला की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने FIR दर्ज कर आगे जांच कर रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती

                    आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तारशासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गयापंचायत सचिव...

                    रायपुर : जल जीवन मिशन से बदली कटंगी की तस्वीर

                    100 किलोलीटर जलागार और पाइपलाइन नेटवर्क से 436 परिवारों...

                    तेलंगाना: सूर्यापेट में बस और ट्रक की टक्कर, हादसे में 6 की मौत, इनमें 5 महिलाएं, 12 घायल

                    सूर्यापेट: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक...

                    Related Articles

                    Popular Categories