रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत महिलाकर्मी के दोनों पुत्रों को प्रदान किया कुल 15 लाख रूपए की अनुग्रह राशि का चेक

          रायपुर: मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने आज दुर्ग पहुंची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत महिलाकर्मी श्रीमती मधु बंजारे के दोनों पुत्रों  को अनुग्रह प्रतिकर राशि के कुल 15 लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने दुर्ग के सर्किट हाउस में आज स्वर्गीय श्रीमती मधु बंजारे के पुत्रों श्री नितिन कुमार बंजारे को साढ़े सात लाख रुपए और श्री विपिन कुमार बंजारे को साढ़े सात लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

          उल्लेखनीय है कि लोकसभा आम निर्वाचन कर्तव्य के दौरान निर्वाचन कर्मी श्रीमती मधु बंजारे की 8 मई को कुम्हारी के पास वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अनुग्रह प्रतिकर भुगतान नियम 2009 के प्रावधानों के तहत उनके उत्तराधिकारियों पुत्र श्री नितिन कुमार बंजारे और श्री विपिन कुमार बंजारे को कुल अनुग्रह प्रतिकर राशि 15 लाख रूपए के भुगतान की अनुशंसा की गई थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिवार को चेक सौंपने के दौरान दुर्ग की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे उपस्थित थे।



                    Hot this week

                    रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की

                    स्वीकृत सड़कों का निर्माण समय-सीमा में पूरा करने और...

                    रायपुर : महतारी वंदन से आर्थिक संबल, वय वंदन से स्वास्थ्य सुरक्षा

                    भूरी देवी के परिवार को मिली योजनाओं से दोहरी...

                    रायपुर : महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति – मुख्यमंत्री साय

                    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की...

                    रायपुर : 24 अगस्त को छिंदगढ़ में लगेगा मेगा आयुष्मान कैंप

                    186 टीमें संभालेंगी मोर्चा, सुबह 8 बजे से रात...

                    Related Articles

                    Popular Categories