Chhattisgarh : खुदकुशी के लिए उकसाने वाले पति सहित 4 गिरफ्तार, पहले पति को छोड़कर की थी दूसरी शादी, जेवर को लेकर करते थे प्रताड़ित

        सक्ती: जिले में महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। मामले मे पुलिस ने महिला के पति, सास-ससुर और ननद को गिरफ्तार किया है। सभी महिला को सोने, चांदी के जेवर और अन्य बातों को लेकर प्रताड़ित करते थे, जिसकी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगनी निवासी सरिता कश्यप की शादी करीब दो साल पहले मरघट्टी गांव के एक युवक से हुई थी। जिससे महिला का एक बच्चा भी है। इस बीच महिला को गांव के ही दुकालू कश्यप से प्यार हो गया, जिसके बाद महिला ने अपने पति और बच्चे को छोड़कर करीब 6 महीन पहले दुकालू कश्यप से शादी कर ली।

        पहले पति के यहां जेवर छोड़ने की बात पर करते थे टॉर्चर

        सामाजिक बैठक के बाद दुकालू के घर वालों ने महिला को अपना लिया था। कुछ महीने बाद महिला के ससुराल वाले महिला को मायके से लाए हुए सोने-चांदी के जेवर को पहले पति के यहां छोड़कर आ गई हो कहकर और अन्य बातों को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे। जिसकी वजह से महिला ने घर मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

        ससुराल वालों ने आत्महत्या के लिए उकसाया

        महिला के फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान पुलिस को महिला के ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित करने की जानकारी मिली।

        पति, सास-ससुर और ननद गिरफ्तार

        इस पर पुलिस ने महिला के ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले मे अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी पति दुकालू कश्यप, ससुर मट्टूराम कश्यप, सास झुलबाई कश्यप, ननद कौशिल्या कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



                Hot this week

                कोरबा के मेडिकल स्टोर्स में औषधि विभाग की कार्यवाही

                कोरबा (BCC NEWS 24): नियत्रंक खाद्य एवं औषधि प्रशासन...

                Related Articles

                Popular Categories