छत्तीसगढ़ : उप स्वास्थ्य केंद्र में RHO की दारू-मुर्गा पार्टी, दोस्तों को भी बुलाया, लोग बोले- स्वास्थ्य सेवा का काम छोड़कर करते हैं खेती

        बलरामपुर: जिले के सेरंगदाग उप स्वास्थ्य केंद्र में RHO (ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी) सुनील मिंज का दोस्तों के साथ अस्पताल के ऑफिस में मुर्गा-दारू पार्टी करने का वीडियो सामने आया है। मामला कुसमी विकासखंड का है। वीडियो 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि RHO स्वास्थ्य सेवा का काम छोड़कर खेती करते हैं।

        वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। जांच में दारू-मुर्गा पार्टी की शिकायत सही पाई गई है। दोषी आरएचओ के खिलाफ कलेक्टर से कार्रवाई करने की बात कही गई है।

        पार्टी के दौरान शराब की बोतल और चिकन रखा हुआ है।

        पार्टी के दौरान शराब की बोतल और चिकन रखा हुआ है।

        इलाज छोड़ खेती करते हैं RHO- ग्रामीण

        ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि, RHO सुनील मिंज पिछले करीब 7 साल से यहां जमे हुए हैं। शुरू में उन्होंने ठीक से काम किया, लेकिन समय के साथ वे अपने विभाग से जुड़े स्वास्थ्य सेवा के काम में रुचि न लेते हुए गांव के किसानों की जमीनों को किराए पर लेकर पूरी तरह से खेती कर रहे हैं।

        जांच पूरी होने के बाद होगी कार्रवाई

        इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह का कहना है कि, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर ने जांच टीम गठित कर दी है। जिसकी जांच की जा रही है। जल्द ही जांच पूरी कर उचित कार्रवाई की जाएगी।



                Hot this week

                रायपुर : कल से प्रदेशभर में शुरू होगा ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

                आंगनबाड़ी केंद्रों में माताओं से संवाद, पोषण जागरूकता और...

                रायपुर : शेखरपुर की ‘गज श्रद्धा’ बनी मानव-हाथी सह-अस्तित्व की मिसाल

                गजरथ कार्यक्रम में ग्रामीणों ने लिया हाथियों के संरक्षण...

                रायपुर : सेवा- संकल्प- अभियान : मत्स्य पालन से संवरी गांधीराम की ज़िंदगी

                0.20 हेक्टेयर के तालाब से सालाना 100 क्विंटल उत्पादन,...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : रक्तदान से मानव सेवा की मिसाल बनीं केसरी साहू

                ‘सेवा मेरा योगदान’ से जुड़ी अम्बागढ़ चौकी की केसरी,...

                Related Articles

                Popular Categories