बिलासपुर : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप-ट्रक की टक्कर, 25 घायल, इनमें 9 महिलाएं, 3 बच्चे, 20 की हालत गंभीर; मरहीमाता जा रहे थे दर्शन करने

              बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में फिर लोगों से भरी एक पिकअप रविवार को हादसे का शिकार हो गई। बिलासपुर में ट्रक से टक्कर के बाद यात्रियों से भरी पिकअप पलट गई। इसके चलते उसमें सवार 9 महिलाएं और 3 बच्चों सहित 25 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 20 लोगों की हालत गंभीर है। हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।

              जानकारी के मुताबिक, सभी लोग मरहीमाता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान रतनपुर-बेलगहना के बीच रानी बछाली मोड़ के पास सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप सड़क किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप में 30 लोग सवार थे।

              घायल युवक को एम्बुलेंस से निकालकर अस्पताल ले जाते हुए।

              घायल युवक को एम्बुलेंस से निकालकर अस्पताल ले जाते हुए।

              गंभीर घायलों को बिलासपुर किया गया रेफर

              हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां गंभीर देख 20 लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है। सभी घायल बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम कया के रहने वाले हैं।

              एंबुलेंस में बैठी घायल महिलाएं।

              एंबुलेंस में बैठी घायल महिलाएं।

              9 साल की बच्ची की हालत गंभीर

              इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों में 9 साल की दीपिका भी शामिल है। इसके अलावा मोहित (24), शिवानी (23), रोहित (35), आदित्य (15), देवेंद्र (15), सतरूपा (45), नेहा (45) और अन्य की भी हालत गंभीर है।

              माल वाहक फिर हादसे का शिकार

              इससे पहले कवर्धा जिले में भी पिकअप के खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रदेश में ऐसे माल वाहक वाहनों में यात्री परिवहन पर सख्ती बरती जा रही है। बावजूद इसके अब भी लोग अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। छोटे-छोटे माल वाहक वाहनों में बड़ी संख्या में सवार होकर जानलेवा सफर कर रहे हैं।


                              Hot this week

                              KORBA : रबी दलहन-तिलहन उपार्जन के लिए कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल

                              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान...

                              Related Articles

                              Popular Categories