छत्तीसगढ़ : धारदार हथियार से पुलिसवाले का मर्डर, अस्पताल के पीछे मिली लाश, नक्सल वारदात और पुरानी रंजिश की आशंका

        सुकमा: जिले में प्रधान आरक्षक सोढ़ी लक्ष्मण की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात किसी ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना गादीरास थाना क्षेत्र की है। प्रधान आरक्षक की लाश गादीरास अस्पताल के पीछे मिली है। सुकमा पुलिस के मुताबिक 2-3 जून की दरम्यानी रात हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया है।

        घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। नक्सल और पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है। फिलहाल किस वजह से और किन लोगों ने हत्या की है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।



                Hot this week

                रायपुर : बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने दिनेश की राह की आसान

                दिनेश को अब काम पर आने-जाने के लिए नहीं...

                Related Articles

                Popular Categories