रायपुर लोकसभा सीट : बृजमोहन अग्रवाल की लीड 5 लाख पार, भाजपा के पूर्व सांसद सुनील सोनी के जीत का रिकॉर्ड टूटा; काउंटिंग अभी भी जारी

              RAIPUR: रायपुर लोकसभा में बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी और निर्णायक बढ़त बना ली है। अभी उनके कुल वोट साढ़े 8 लाख के पार हो गए हैं। वोटों की गिनती जारी है और अभी ही सुनील सोनी के जीत का रिकॉर्ड टूट गया है। विकास उपाध्याय के खिलाफ बृजमोहन की लीड साढ़े 4 लाख तक पहुंच गई है।

              2019 में सुनील सोनी ने 3 लाख 48 हजार 238 वोटों से प्रमोद दुबे को हराया था। फिलहाल कांग्रेस के विकास उपाध्याय को दोपहर 5 बजे तक 3 लाख 90 हजार वोट पड़े हैं। वहीं तीसरे नंबर बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी ममता रानी है। नोटा को करीब 4 हजार वोट अब तक मिले हैं।

              14 राउंड में वोटों की गिनती होगी। रायपुर लोकसभा के वोटों की गिनती सेजबहार सेंटर के अलावा बलौदाबाजार जिले में भी हो रही है। रायपुर जिले की 7 विधानसभा के अलावा बलौदाबाजार और भाटापारा विधानसभा भी इसमें शामिल है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जिला चिकित्सालय में फिजियोथेरेपी से मरीज ईशान के जीवन में लौटी नई उम्मीद

                              विशेषज्ञ फिजियोथेरेपी टीम के समर्पित उपचार से मरीज में...

                              रायपुर : राजनांदगांव जिले में 6,576 किशोरी बालिकाओं को लगा एचपीवी टीका

                              4,001 छूटी बालिकाओं का शीघ्र होगा टीकाकरणरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories