छत्तीसगढ़ हॉट सीट रिजल्ट : राजनांदगांव ​​​​​​​लोकसभा से पूर्व CM भूपेश बघेल 44635 मतों से हारे, BJP प्रत्याशी संतोष पांडेय ने दर्ज की जीत, सड़कों में जश्न का माहौल

              Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। BJP के संतोष पांडेय ने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को 44635 वोटों से हराया है। संतोष पांडेय को 7 लाख 05 हजार 761 वोट मिले, वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 6 लाख 61 हजार 126 वोट मिले हैं। बता दें कि राजनांदगांव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेता समेत 19 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में थे।

              राजनांदगांव लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 72.93% वोटिंग हुई थी। राजनांदगांव में 8 विधानसभा सीटें आती हैं, इनमें एक सीट मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और 2 सीटें कवर्धा जिले में आती हैं। राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, पंडरिया, कवर्धा और खैरागढ़ विधानसभा शामिल हैं।

              राजनांदगांव की सड़कों में जश्न का माहौल, विजयी प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के स्वागत के लिए मानव मंदिर चौक में आतिशबाजी की गई


                              Hot this week

                              रायपुर : समय पर खाद और केसीसी ऋण से मजबूत हुई किसानों की उम्मीद

                              सुरदा के किसान धनेंद्र वैष्णव ने जताया शासन के...

                              Related Articles

                              Popular Categories