कोरबा : धतूरा पत्ते की सब्जी खाने से 3 की तबीयत बिगड़ी, करमता भाजी के साथ धोखे से रखा धतूरा पत्ता, दादा-पोता और नाती अस्पताल में भर्ती

        कोरबा: जिले में करमता भाजी के साथ धतूरा पत्ता को धोखे से काट कर सब्जी बनाकर खाने के बाद तीन की हालत बिगड़ी गई। सभी को जिला मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पोता और दो नाती का उपचार जिला मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहल सभी का इलाज जारी है।

        कुसमुंडा थाना अंतर्गत वैशाली नगर निवासी बाबू लाल धुर्वे (70), विकास (धुर्वे 24) और विनय धुर्वे (20) तीनों रिश्ते में दादा पोते और नाती हैं। बाबू लाल धुर्वे की पत्नी धतूरा पत्ता तोड़कर घर पर लाई और किचन में रख दी। उस धतूरा पत्ते को पीस कर उसके नाती विनय के पैर में लगाना था, जहां उसे चोट लगी हुई थी।

        बहू ने धतूरा के पत्ते के पास रख दी थी करमता भाजी

        इस दौरान बाबू धुर्वे की बहू शांति बाई भी करमता भाजी लेकर आई और किचन में वहीं पर रख दी जहां पर धतूरा के पत्ते रखे हुए थे। इसके चलते दोनों के पत्ते एक जैसे होने पर मिल गया। शांति बाई ने दोनों को सब्जी बनाकर रख दी। थोड़ी देर बाद बाबू लाल धुर्वे, उसका नाती विनय और पोता विकास तीनों एक साथ खाना खाने बैठे।

        पोते ने खाना छोड़ा, दादा ने पूरा खाना खाया

        खाना खाते समय विनय और विकास को खाना कड़वा लगने लगा। उसके बाद दोनों ने आधा खाना खा कर छोड़ दिया। लेकिन दादा बाबू लाल ने पूरा खाना खा लिया था। इसके बाद एक के बाद एक तीनों की हालत बिगड़ने लगी। सूचना के बाद 108 के जरिए जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया।

        जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। परिजनों ने भाजी के साथ धतूरा पत्ता को खाना बताया है। इसका सेवन कब कैसे और किन परिस्थितियों में किया गया है यह जांच का विषय है। संबंधित थाना को रिपोर्ट भेजा जाएगा।



                Hot this week

                रायपुर : हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

                मसाला क्षेत्र विस्तार प्रोत्साहन योजना से प्रदेश में 1300...

                रायपुर : धरमजयगढ़ में बाजार अधोसंरचना को मिलेगा नया विस्तार

                मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास कार्यों...

                रायपुर : कृषक परिवार से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री 

                श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से खड़गवां ब्लॉक में...

                Related Articles

                Popular Categories