KORBA : प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 02 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की गई सहायता राशि

        • आरबीसी 6-4 के तहत कुल 08 लाख रुपए की राशि हुई स्वीकृत

        कोरबा (BCC NEWS 24): जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 02 मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए की क्षतिपूर्ति सहायता राशि स्वीकृत की है। संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के प्रतिवेदन पश्चात राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति के रूप में 02 प्रकरणों में कुल 08 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त प्रकरणों में कटघोरा के स्याहीमुड़ी निवासी कोमल मझवार की आकाषीय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक की पत्नी जानकी मझवार को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार कोरबा के पाढ़ीमार, बालकोनगर निवासी षिवप्रसाद रोहिदास के तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उक्त प्रकरण में मृतक की पत्नी सुख बाई को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गई है।



                Hot this week

                रायपुर : बदलते बस्तर की तस्वीर : पर्यटन से विकास की नई राह

                प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय...

                रायपुर : वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन

                भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर...

                Related Articles

                Popular Categories