छत्तीसगढ़ : स्विमिंग-पूल में 10 साल की बच्ची को सांप ने काटा, मां बोलीं- स्टाफ के लोग VIDEO बनाते रहे, किसी ने नहीं की मदद

        Jagdalpur: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में स्विमिंग सीखने गई एक 10 साल की बच्ची को सांप ने काट लिया है। बताया जा रहा है कि वह स्विमिंग कॉस्टयूम पहनने के लिए जा रही थी। इसी वक्त सीढ़ियों के पास उसे सांप ने डस लिया।

        इसके बाद वहां के स्टाफ ने बच्ची की मां को इसकी जानकारी दी। उसे अस्पताल ले जाने कहा गया। फिलहाल बच्ची जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का।

        महिला शाहिना शेख ने कहा कि उनकी बच्ची रुजैना अहमद (10) है जगदलपुर के गवर्नमेंट स्विमिंग पूल में स्विमिंग सीखने जाती थी। वहीं एक दिन पहले उसके कोर्स का अंतिम दिन था। परिसर में ही स्थित वॉशरूम में वह स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनने जा रही थी। इसी बीच उसे सांप ने काट लिया। महिला ने बताया कि वह भी उसी परिसर में ही थी। इस बात की जानकारी उसे स्टाफ ने दी।

        स्टाफ के लोग वीडियो बनाने थे व्यस्त

        मां ने बताया कि जब वह वहां पहुंची तो देखा कि स्टाफ के लोग वीडियो बनाने में मशगूल थे। बच्ची को अस्पताल ले जाने किसी ने कोई कवायद नहीं की, फिर मुझे कहा गया कि आप अपनी बच्ची को अस्पताल ले जाइए।

        मां ने बताया कि मैं मदद भी मांगी, लेकिन किसी ने मेरी मदद नहीं की। मैंने अपनी बेटी को स्कूटी पर बिठाया और उसे फौरन महारानी अस्पताल लेकर आई। जहां आईसीयू में वह भर्ती है। उसकी बच्ची की स्थिति ठीक है। वह खतरे से बाहर है। महिला ने प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की है।



                Hot this week

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                KORBA : लाफा में नशामुक्ति की शपथ लेकर ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली

                कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जनपद...

                बिलासपुर : एसईसीएल मुख्यालय के 09 कर्मियों के सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई दी गयी

                बिलासपुर (BCC NEWS 24): एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त...

                Related Articles

                Popular Categories