बिलासपुर : पुल से टकराकर नहर में गिरी बाइक, युवक की मौत, बोर खुदाई का करता था काम; बच्चों से सिर से उठा पिता का साया

              बिलासपुर: जिले के एनटीपीसी सीपत मार्ग पर बहेरा पुल के पास शुक्रवार की रात एक बाइक पुल से टकराकर नहर में गिर गई। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पहले भी एनटीपीसी सीपत के मेन गेट से लगे बहेरा पुल के पास कई हादसे हो चुके हैं।

              आरक्षक शरद साहू और चालक अविनाश वैष्णव ने बताया कि, सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी निवासी संगीत कुमार साहू (33) बोर खुदाई का काम करता था। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे वो काम खत्म कर सीपत से अपने घर ग्राम पंधी लौट रहा था। तभी बहेरा पुल के पास संगीत की बाइक क्रमांक सीजी 10 एएल 0152 अनियंत्रित होकर बहेरा पुल से जा टकराई।

              संगीत का परिवार बेसहारा हुआ

              संगीत की बाइक अनियंत्रित होकर नहर के नीचे जा गिरी। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना डायल-112 टीम को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक बेहोश पड़ा मिला। जिसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

              ग्राम मोहरा निवासी संगीत साहू शादी के बाद ग्राम पंधी में रहता था। उसकी 9 साल की एक बेटी और 6 साल का बेटा है। बोर खुदाई कर परिवार चलाने वाले संगीत की मौत के बाद उसका परिवार बेसहारा हो गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित

                              30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयररायपुर (BCC...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ

                              सहकारिता से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- मंत्री केदार कश्यपरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories